प्रयागराज में मठ-मंदिरों और आश्रमों में भी फहराया तिरंगा:संतों ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, कर्तव्यों के पालन का दिया संदेश

प्रयागराज में मठ-मंदिरों और आश्रमों में भी फहराया तिरंगा:संतों ने 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया, कर्तव्यों के पालन का दिया संदेश

प्रयागराज में 80वां स्वतंत्रता दिवस प्रयागराज के मठों, मंदिरों और आश्रमों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संतों, गुरुजन, शिष्यों और स्वयंसेवकों ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाकर देश के प्रति निष्ठा जताई। गऊघाट स्थित ओम नमः शिवाय आश्रम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ स्वयंसेवक दीपक कुमार ने बड़ी संख्या में मौजूद शिष्यों और स्वयंसेवकों के बीच ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाया। अधिकारों से पहले कर्तव्यों के पालन पर जोर गुरुदेव महाराज ने कहा कि नागरिकों को अधिकारों से पहले अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। यदि हर नागरिक अपने दायित्व को जिम्मेदारी से निभाए तो राष्ट्र मजबूत होगा और सभी का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि देश के भीतर और बाहर कुछ असामाजिक तत्व विकास में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे तत्वों को पहचानकर निष्क्रिय करना और देश को प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ाना सभी नागरिकों का सामूहिक दायित्व है। समारोह में संतों, शिष्यों और स्वयंसेवकों ने देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने का संकल्प लिया। पूरे आश्रम परिसर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह देखने को मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *