कन्नौज में शनिवार दोपहर को यूपी के समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- कन्नौज में अखिलेश यादव ने कब्रिस्तानों की दीवारें बनाने के अलावा किया ही क्या है। अगर, उनका काई काम है तो सबको बताएं। मंत्री ने कहा- कन्नौज में मेरे कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का लेखाजोखा देने वाली किताब मैं अखिलेश यादव को पोस्ट से भेज रहा हूं। विकास के काम अधिक होने के कारण बुक का एक और एडिशन भी तैयार किया जा रहा है। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, 14 अगस्त को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने नवोदय विद्यालय में बच्चों के खाने को लेकर हुए आंदोलन का जिक्र किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि असीम अरुण को कन्नौज की जानकारी नहीं है। जिन लोगों ने कन्नौज को बर्बाद किया, वह अब सत्ता में हैं असीम अरुण वह बच्चों के मुद्दे पर आंखें बंद करके बैठे हैं। अखिलेश ने कहा था, जिन लोगों ने कन्नौज को बर्बाद किया और विकास रोक दिया, वही अब सत्ता में हैं। उन्होंने असीम अरुण को ‘सबसे बड़े ठग’ बताया था। पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे थे मंत्री असीम अरुण शनिवार दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट में पौधरोपण कार्यक्रम के बाद समाज कल्याण मंत्री ने मीडिया से बात की। अखिलेश यादव के बयान पर असीम अरुण ने पलटवार किया। कहा- वह हर साल कन्नौज के सम्मानित नागरिकों के सामने अपने कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का हिसाब रखते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव से भी सांसद बनने के बाद पिछले 2 सालों में किए गए कामों का हिसाब जनता के सामने रखने को कहा। बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई असीम अरुण ने बीजेपी सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था मजबूत होने का दावा किया। उन्होंने कहा- अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। कन्नौज में विकास की गति तेज हुई है। नए हाईवे बनाए जा रहे हैं और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे। मंत्री असीम अरुण ने कहा- उत्तर प्रदेश और कन्नौज में लोग शांतिपूर्ण माहौल में रह रहे हैं। बच्चों की बेहतर शिक्षा पर भी उन्होंने जोर दिया। अब जानिए कौन हैं असीम अरुण असीम अरुण उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और कन्नौज सदर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। वे राजनीति में आने से पहले 1994 बैच के IPS अफसर रह हैं। उन्होंने कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर और यूपी एटीएस (ATS) चीफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। ——————— ये खबर भी पढ़िए- अतीक के करीबियों ने टोल गेट तोड़ा, दबंगई का CCTV:प्रयागराज में उमर के काफिले की गाड़ियों ने पुलिसवालों को कुचलना चाहा, रील बनाई माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर से जुड़ा एक और विवाद सुर्खियों में है। उमर के करीबियों ने टोल प्लाजा पर दबंगई और गुंडई दिखाई, जिसका CCTV सामने आया है। असल में अतीक के छोटे बेटे अबान की मौत के बाद सुपुर्द-ए-खाक में शामिल होने के लिए लखनऊ जेल से उमर को प्रयागराज लाया जा रहा था। पूरी खबर पढ़िए


