नीमच में ‘मैदान बचाओ’ समिति की विशाल तिरंगा यात्रा:हायर सेकेंडरी मैदान बचाने की मांग, शासन-प्रशासन को दिया संदेश

नीमच में ‘मैदान बचाओ’ समिति की विशाल तिरंगा यात्रा:हायर सेकेंडरी मैदान बचाने की मांग, शासन-प्रशासन को दिया संदेश

नीमच में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘मैदान बचाओ समिति’ ने हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान को बचाने की मांग को लेकर एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। शनिवार को आयोजित इस यात्रा में शहर के खिलाड़ी, युवा, बुद्धिजीवी और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान से शुरू हुई और शहर के प्रमुख व्यावसायिक तथा आवासीय क्षेत्रों से गुजरी। यह कमल चौक, फव्वारा चौक, बरादारी, घंटाघर, भारत माता चौराहा, लायंस पार्क और एलआईसी तिराहे से होते हुए वापस हायर सेकेंडरी मैदान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान ‘मैदान बचाओ’ के नारों के साथ-साथ देशभक्ति के जयघोष भी गूंजे, जिससे शहरवासियों में नया जोश भर गया। विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया और इस मुहिम को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर ‘मैदान बचाओ समिति’ के प्रतिनिधियों ने कहा कि हायर सेकेंडरी स्कूल का मैदान नीमच शहर की पहचान, बच्चों के बचपन और खिलाड़ियों के भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जनभावना को समझने तथा बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए तत्काल उचित निर्णय लेने की अपील की। समिति ने स्पष्ट किया कि मैदान बचाने का यह आंदोलन जारी रहेगा और आने वाले दिनों में इसे और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *