स्कूल ​के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार:बिना नंबर की पटाखा बाइक जब्त, ऑपरेशन गरिमा में कार्रवाई

स्कूल ​के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार:बिना नंबर की पटाखा बाइक जब्त, ऑपरेशन गरिमा में कार्रवाई

बूंदी एसपी अवनीश कुमार शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन गरिमा’ के तहत कापरेन पुलिस ने स्कूल के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर की मॉडिफाइड पटाखा बाइक पर तेज गति से चक्कर लगा रहे थे और छात्राओं पर फब्तियां कस रहे थे। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी केशोरायपाटन अशोक जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी राजाराम जाट के नेतृत्व में एक टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से बनवारी लाल (24) पुत्र लक्ष्मण लाल, निवासी खेडली व्यासान, और हेमन्त कुमार (20) पुत्र शम्भूदयाल, निवासी वार्ड 12 कापरेन, को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है। इस बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन गरिमा’ के तहत स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी राजाराम जाट, सहायक उपनिरीक्षक नंद सिंह, कॉन्स्टेबल रामराज, रामराज और चंद्रशेखर शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *