मोतिहारी में घोड़े से तस्करी करते शराब तस्कर को पकड़ा गया है। उसके पास से 52 लीटर विदेशी शराब सहित घोड़े को बरामद किया गया। घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के तेलुआ ब्रम टोला निवासी राहुल कुमार, पिता विक्रम यादव के रूप में हुई है। पहाड़पुर थाना के अध्यक्ष अजय ने कहा कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर… आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया शनिवार की सुबह 9 बजे पहाड़पुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति घोड़े के माध्यम से शराब की खेप लेकर इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया और संदिग्ध स्थान पर घेराबंदी कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को घोड़े के साथ पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 52.560 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। शादी-विवाह का काम बंद होने पर आया आइडिया पूछताछ में आरोपी राहुल ने कई खुलासे किए। उसने बताया कि वह पहली बार शराब की तस्करी में लगा था। इससे पहले वह शादी-विवाह में घोड़े को भाड़े पर देने का काम करता था। उसके परिवार और खानदान में सदियों से घोड़ा रखा जाता है। फिलहाल लगन का काम बंद था, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही थी। इसी कारण उसे घोड़े से शराब की तस्करी करने का आइडिया आया। उसने यूपी से शराब लेकर आने की बात बताई। हालांकि, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके कारण वह पकड़ा गया।
हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही पुलिस अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। पहाड़पुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। शराब तस्करों पर लगातार कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। शराब तस्करों पर निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। घोड़े के जरिए शराब की तस्करी का मामला सामने आने के बाद इलाके में तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि कहीं शराब की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। मोतिहारी में घोड़े से तस्करी करते शराब तस्कर को पकड़ा गया है। उसके पास से 52 लीटर विदेशी शराब सहित घोड़े को बरामद किया गया। घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के नौतन थाना क्षेत्र के तेलुआ ब्रम टोला निवासी राहुल कुमार, पिता विक्रम यादव के रूप में हुई है। पहाड़पुर थाना के अध्यक्ष अजय ने कहा कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। सिलसिलेवार पढ़िए, पूरी खबर… आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया शनिवार की सुबह 9 बजे पहाड़पुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति घोड़े के माध्यम से शराब की खेप लेकर इलाके से गुजरने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया और संदिग्ध स्थान पर घेराबंदी कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को घोड़े के साथ पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 52.560 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ की गई। शादी-विवाह का काम बंद होने पर आया आइडिया पूछताछ में आरोपी राहुल ने कई खुलासे किए। उसने बताया कि वह पहली बार शराब की तस्करी में लगा था। इससे पहले वह शादी-विवाह में घोड़े को भाड़े पर देने का काम करता था। उसके परिवार और खानदान में सदियों से घोड़ा रखा जाता है। फिलहाल लगन का काम बंद था, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो रही थी। इसी कारण उसे घोड़े से शराब की तस्करी करने का आइडिया आया। उसने यूपी से शराब लेकर आने की बात बताई। हालांकि, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी, जिसके कारण वह पकड़ा गया।
हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही पुलिस अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ के आधार पर शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। पहाड़पुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। शराब तस्करों पर लगातार कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। शराब तस्करों पर निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। घोड़े के जरिए शराब की तस्करी का मामला सामने आने के बाद इलाके में तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि कहीं शराब की तस्करी या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।


