मंत्री बोले-‘हर खेत को पानी, हर हाथ को काम’:तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली; कहा-‘300KM सड़कों और 18 पुलों का निर्माण हुआ’

मंत्री बोले-‘हर खेत को पानी, हर हाथ को काम’:तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली; कहा-‘300KM सड़कों और 18 पुलों का निर्माण हुआ’

जमुई में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह जमुई के प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। समारोह में जिलाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… विकसित बिहार के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान अपने संबोधन में मंत्री संजय सिंह ने कहा कि जमुई की नई पहचान विकास के संकल्प से बनी है। उन्होंने “हर खेत को पानी, हर हाथ को काम” के लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा कि जब तक जिले के हर नागरिक का जीवन सुखमय और समृद्ध नहीं होता, तब तक प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने समृद्ध जमुई के माध्यम से 2047 तक विकसित बिहार और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया। सदर अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी, मुफ्त दवाएं स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि सदर अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी, मुफ्त दवा, एंबुलेंस, ब्लड बैंक और निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। इमरजेंसी और सर्जरी सेवाओं को भी सुधारा गया है। जिले में 950 और 500 एलपीएम क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट तथा पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन सेवा संचालित है। ‘भव्या’ ऐप से स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल किया नौ प्रखंडों में मुफ्त एक्स-रे सेवा भी दी जा रही है। ‘भव्या’ ऐप से स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल किया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जारी है और 30 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत 80 बच्चों का मुफ्त हृदय ऑपरेशन कराया गया है। झाझा बस स्टैंड के ‘जीविका दीदी हाट’ की सराहना मंत्री ने जमुई की महिलाओं की आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने सदर अस्पताल की ‘दीदी की रसोई’ और झाझा बस स्टैंड के ‘जीविका दीदी हाट’ को इसके उदाहरण बताया। पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जीविका के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाएं किराना दुकान, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और लघु उद्योग चला रही हैं। हर घर तक नल का जल पहुंचना महत्वपूर्ण उपलब्धि जल आपूर्ति के क्षेत्र में हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने गुरमाहा में हर घर तक नल का जल पहुंचने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत 1,944 वार्डों के 1,93,918 घरों में जलापूर्ति की जा रही है। नई योजनाओं के माध्यम से 1,11,638 से अधिक घरों तक नल का जल पहुंचाया गया है। लंबा बाईपास और रिंग रोड से यातायात व्यवस्था बेहतर मंत्री ने बताया कि 300 किलोमीटर से अधिक सड़कों और 18 पुलों का निर्माण हुआ है। 10 किलोमीटर से अधिक लंबा बाईपास और रिंग रोड शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर कर रहा है। पतनेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण, गढ़ी डैम के लिए 10.78 करोड़ रुपये और नागी-नकटी व लछुआड़ के विकास से पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवासीय विद्यालय, अभियान बसेरा-2 के तहत 515 परिवारों को वास-भूमि, शराब के खिलाफ कार्रवाई और खेल प्रतियोगिताओं का भी उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि ये उपलब्धियां केवल सरकारी योजनाएं नहीं, बल्कि जमुई के किसानों, महिलाओं और युवाओं की मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने लोगों से विकास, न्याय, सौहार्द और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। जमुई में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित किया गया। बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह जमुई के प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जिले में चल रही विकास योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। समारोह में जिलाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। देखें, मौके से आई तस्वीरें… विकसित बिहार के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान अपने संबोधन में मंत्री संजय सिंह ने कहा कि जमुई की नई पहचान विकास के संकल्प से बनी है। उन्होंने “हर खेत को पानी, हर हाथ को काम” के लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा कि जब तक जिले के हर नागरिक का जीवन सुखमय और समृद्ध नहीं होता, तब तक प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने समृद्ध जमुई के माध्यम से 2047 तक विकसित बिहार और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया। सदर अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी, मुफ्त दवाएं स्वास्थ्य सेवाओं का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि सदर अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी, मुफ्त दवा, एंबुलेंस, ब्लड बैंक और निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। इमरजेंसी और सर्जरी सेवाओं को भी सुधारा गया है। जिले में 950 और 500 एलपीएम क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट तथा पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन सेवा संचालित है। ‘भव्या’ ऐप से स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल किया नौ प्रखंडों में मुफ्त एक्स-रे सेवा भी दी जा रही है। ‘भव्या’ ऐप से स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल किया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज का निर्माण जारी है और 30 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत 80 बच्चों का मुफ्त हृदय ऑपरेशन कराया गया है। झाझा बस स्टैंड के ‘जीविका दीदी हाट’ की सराहना मंत्री ने जमुई की महिलाओं की आत्मनिर्भरता की सराहना की। उन्होंने सदर अस्पताल की ‘दीदी की रसोई’ और झाझा बस स्टैंड के ‘जीविका दीदी हाट’ को इसके उदाहरण बताया। पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जीविका के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाएं किराना दुकान, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और लघु उद्योग चला रही हैं। हर घर तक नल का जल पहुंचना महत्वपूर्ण उपलब्धि जल आपूर्ति के क्षेत्र में हुई प्रगति पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने गुरमाहा में हर घर तक नल का जल पहुंचने को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत 1,944 वार्डों के 1,93,918 घरों में जलापूर्ति की जा रही है। नई योजनाओं के माध्यम से 1,11,638 से अधिक घरों तक नल का जल पहुंचाया गया है। लंबा बाईपास और रिंग रोड से यातायात व्यवस्था बेहतर मंत्री ने बताया कि 300 किलोमीटर से अधिक सड़कों और 18 पुलों का निर्माण हुआ है। 10 किलोमीटर से अधिक लंबा बाईपास और रिंग रोड शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर कर रहा है। पतनेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण, गढ़ी डैम के लिए 10.78 करोड़ रुपये और नागी-नकटी व लछुआड़ के विकास से पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवासीय विद्यालय, अभियान बसेरा-2 के तहत 515 परिवारों को वास-भूमि, शराब के खिलाफ कार्रवाई और खेल प्रतियोगिताओं का भी उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि ये उपलब्धियां केवल सरकारी योजनाएं नहीं, बल्कि जमुई के किसानों, महिलाओं और युवाओं की मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने लोगों से विकास, न्याय, सौहार्द और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *