झांसी में 65 साल की एक महिला ने सुसाइड कर लिया। उसने 3 दिन पहले चूहा मारने वाली दवा खा ली थी। डॉक्टर को दिखाकर परिजन महिला को घर ले गए। अगले दिन उनकी तबीयत बिगड़ गई। तब सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां इलाज के दौरान आज मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला गुरसराय थाना क्षेत्र के कटरा गांव का है। घर पर अकेली थी महिला मृतका का नाम कमला देवी (65) पत्नी हरनारायण था। वह गुरसराय के कटरा गांव की रहने वाली थी। उनका एक बेटा मनोज, दो बेटी कल्पना और मनोरमा है। तीनों की शादी हो चुकी है। कमला देवी अपने पति, बेटा-बहू और 8 साल के पोता के साथ रहती थी। मृतक के बेटे मनोज ने कहा- मेरी मां की मानसिक स्थिति कमजोर थी। वह बात बात पर चिड़चिड़ाने लगती थी। रोजाना की तरह मंगलवार को मेरी पत्नी नेहा पढ़ाने के लिए स्कूल गई थी। दोपहर में मैं दुकान पर चला गया और पिता पोते को लेने स्कूल चले गए। घर पर मां कमला देवी अकेली थी। उन्होंने चूहा मारने वाली दवा खा ली। जब पिता स्कूल से पोते को लेकर लौटे तो मां की तबीयत खराब थी। हम लोग मां को डॉक्टर के पास ले गए। इलाज के बाद उनको आराम हो गया तो घर ले आए। अगले दिन फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई। तक गुरसराय सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान आज मां की मौत हो गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।


