अनूपपुर में 13 दिन बाद दो हाथियों की वापसी:जैतहरी के चोलना जंगल पहुंचे; मरवाही सीमा पर एक हाथी ने मचाया उत्पात

अनूपपुर में 13 दिन बाद दो हाथियों की वापसी:जैतहरी के चोलना जंगल पहुंचे; मरवाही सीमा पर एक हाथी ने मचाया उत्पात

अनूपपुर वनमंडल में 13 दिन बाद दो हाथियों के दल ने फिर से प्रवेश किया है। ये हाथी देर रात छत्तीसगढ़ सीमा के पास गूजरनाला पार कर जैतहरी के चोलना जंगल पहुंचे। इस बीच समूह का एक अन्य हाथी छत्तीसगढ़ के मरवाही जंगल से सटे ग्रामीण इलाकों में विचरण कर रहा है। देखें तस्वीरें… धान की फसल को पहुंचाया नुकसान वन परिक्षेत्राधिकारी जैतहरी विवेक मिश्रा के अनुसार दो हाथियों का दल ग्राम पंचायत चोलना के झिरियाटोला पहुंचा, जहां उन्होंने खेत में लगी धान की फसल को नुकसान पहुंचाया। वहीं समूह का एक दंत वाला एकल हाथी मरवाही के चरचेड़ी गांव में एक ग्रामीण के घर में तोड़फोड़ करने के बाद जंगल में मौजूद है। वन विभाग ने जारी किया अलर्ट हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग का गश्ती दल लगातार निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, शाम या रात के समय जंगल की ओर न जाने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *