नारनौल में दो नाबालिग और एक युवक सकुशल बरामद:तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने घंटों के भीतर गुमशुदा व लावारिस बच्चों को तलाशा

नारनौल में दो नाबालिग और एक युवक सकुशल बरामद:तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने घंटों के भीतर गुमशुदा व लावारिस बच्चों को तलाशा

हरियाणा के नारनौल में पुलिस ने गुमशुदा और लावारिस बच्चों की तलाश में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग बच्चों और एक 19 वर्षीय युवक को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की परिजनों ने सराहना करते हुए आभार जताया। पहले मामले में एक नाबालिग बच्चा बीते कल शुक्रवार को स्कूल से दोपहर करीब 2 बजे घर पहुंचा। इसके बाद वह बिना परिजनों को बताए खेलने के लिए बाहर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस ने तलाश अभियान शुरू किया और करीब एक घंटे के भीतर बच्चे को नारनौल के जलमहल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। रात में लावारिस मिला नाबालिग, 20 घंटे में परिवार तक पहुंचाया दूसरे मामले में डायल-112 की टीम को रात करीब 11 बजे गश्त के दौरान एक नाबालिग बच्चा लावारिस हालत में मिला। बच्चा घबराया हुआ था और अपने घर या माता-पिता के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था। पुलिस उसे थाना सदर कनीना ले गई और विभिन्न माध्यमों से परिजनों की तलाश शुरू की। करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे के माता-पिता का पता लगाकर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। कम अंक आने से घर छोड़ गया युवक, गुरुग्राम से मिला तीसरे मामले में 19 वर्षीय युवक भव्य 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में अपेक्षा से कम अंक आने से परेशान होकर घर से चला गया था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर तलाश शुरू की। करीब चार घंटे के भीतर युवक को गुरुग्राम के एक पेट्रोल पंप के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की अपील महेंद्रगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई बच्चा या व्यक्ति घर से बिना बताए चला जाए या लापता हो जाए तो उसकी स्वयं तलाश में समय गंवाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें। शुरुआती समय में सूचना मिलने पर तकनीकी संसाधनों की मदद से गुमशुदा व्यक्ति का जल्द पता लगाया जा सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *