मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए एमएड और बीएलआईएस (बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस) के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार दोनों पाठ्यक्रमों में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल (SAMARTH Portal) का उपयोग करना होगा। आवश्यक दस्तावेज व अन्य निर्देशों को पढ़ लें आवेदन शुल्क के रूप में बीएलआईएस के लिए 500 रुपए और एमएड के लिए 1,000 रुपए निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 से 22 अगस्त तक चलेगी। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसमें सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 23 और 24 अगस्त तक आवेदन सुधार की तिथि निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन की प्रति सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. उमाशंकर चौधरी की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि नामांकन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। संबंधित अधिकारियों और कॉलेजों को भी इसकी सूचना भेज दी गई है। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि तकनीकी समस्या या किसी अन्य कारण से आवेदन करने में परेशानी न हो। मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए एमएड और बीएलआईएस (बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस) के प्रथम सेमेस्टर में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार दोनों पाठ्यक्रमों में नामांकन के इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल (SAMARTH Portal) का उपयोग करना होगा। आवश्यक दस्तावेज व अन्य निर्देशों को पढ़ लें आवेदन शुल्क के रूप में बीएलआईएस के लिए 500 रुपए और एमएड के लिए 1,000 रुपए निर्धारित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 से 22 अगस्त तक चलेगी। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उसमें सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए 23 और 24 अगस्त तक आवेदन सुधार की तिथि निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पाठ्यक्रम की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और अन्य निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निर्धारित शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन की प्रति सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अध्यक्ष प्रो. उमाशंकर चौधरी की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि नामांकन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। संबंधित अधिकारियों और कॉलेजों को भी इसकी सूचना भेज दी गई है। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करने की सलाह दी गई है, ताकि तकनीकी समस्या या किसी अन्य कारण से आवेदन करने में परेशानी न हो।


