दवा दिलाने जा रही महिला की बाइक से गिरी, मौत:फर्रुखाबाद में नाती को सर्दी-खांसी की दवा दिलाने जा रही थी

दवा दिलाने जा रही महिला की बाइक से गिरी, मौत:फर्रुखाबाद में नाती को सर्दी-खांसी की दवा दिलाने जा रही थी

फर्रुखाबाद जनपद के कम्पिल थाना क्षेत्र में एक महिला की बाइक से गिरने के बाद मौत हो गई। वह अपने पति के साथ एक वर्षीय नाती को दवा दिलाने जा रही थी। गंभीर हालत में उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव विच नगला निवासी 42 वर्षीय संजीव देवी शनिवार को अपने पति सर्वेश के साथ बाइक से कम्पिल जा रही थीं। उनका एक वर्षीय नाती सर्दी-खांसी से पीड़ित था, जिसके लिए वे दवा दिलाने जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर संजीव देवी बाइक से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन उन्हें पहले कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी रेफर कर दिया गया। लोहिया अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने संजीव देवी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। परिवार के सदस्य बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए। बताया गया है कि एक वर्ष पूर्व महिला के इकलौते बेटे की भी मौत हो चुकी थी। संजीव देवी अपने नाती की दवा के लिए जा रही थीं, जो उनके दिवंगत बेटे का ही बच्चा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *