जोधपुर में शनिवार को पहली मोटो बाइक रेसिंग और स्टंट इवेंट का आयोजन किया गया। प्रैक्टिस सेशन के साथ इवेंट की शुरूआत हुई। इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए 50 साल के बुजुर्ग से लेकर महिला बाइकर्स भी पहुंची हैं। इवेंट में राजस्थान समेत आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पंजाब और गुजरात से 200 से ज्यादा बाइकर्स पहुंचे हैं। पॉलोटेक्निक कॉलेज के पास तैयार किया गया ट्रैक शहर के पॉलोटेक्निक कॉलेज ग्राउंड के पास इसके लिए पूरा ट्रैक तैयार किया गया है। ब्लू डर्ट के फाउंडर यश पंवार ने बताया कि इस इवेंट में हिस्सा लेने के लिए अलग-अलग स्टेट से बाइकर्स पहुंचे हैं। इनमें 60 से ज्यादा डर्ट बाइक की कैटेगिरी है, जबकि 140 से ज्यादा सुपर बाइकर्स हैं। यश पंवार से बताया कि हमारा उद्देश्य है कि जो यूथ शहर की सड़कों पर स्टंट या रेस ड्राइविंग करता है, वह जगह और तरीका सही नहीं है। वे हमारे साथ इस तरह के इवेंट से जुड़ें। इसके साथ ही हम जोधपुरवासियों को मोटर स्पोर्ट्स के बारे में भी बताना चाहते हैं। यश पंवार ने कहा कि सड़कों पर बाइक दौड़ाने से कुछ नहीं होगा। अपनी स्किल्स को सही जगह पर डायवर्ट करें। सुबह हुआ प्रैक्टिस सेशन, बड़ी संख्या में पहुंचे शहरवासी इससे पूर्व इस इवेंट की शुरुआत में अलग-अलग कैटेगिरी में प्रैक्टिस सेशन हुआ। बाइकर्स के जोश और सुपर बाइक्स की आवाज ने सभी को रोमांचित कर दिया। मिट्टी के साथ यहां पर घुमावदार लैप तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही एक हाई जंप लैप भी तैयार किया गया है। इवेंट और यहां आए बाइकर्स को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे।


