बेगूसराय में शनिवार सुबह बेगूसराय से खगड़िया जाने वाले NH-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित सनहा गांव के पास की है। मृतक किसान की पहचान सनहा नया टोला के रहने वाले अयोध्या प्रसाद महतो के बेटे 47 साल के बौकू महतो के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बौकू महतो अपनी आदत के मुताबिक रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। इसके बाद वह अपना खेत देखने जाया करते थे। ट्रक ने मारी टक्कर, उछलकर 20 फीट दूर झाड़ी में गिरे आज भी वे अपनी इसी दिनचर्या के तहत खेत जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान जब NH-31 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बौकू महतो सड़क से उछलकर करीब 20 फीट दूर झाड़ी में जाकर गिरे। गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। तीन घंटे तक परिजन ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषी वाहन के ड्राइवर को तुरंत पकड़ने और पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर NH-31 को पूरी तरह से जाम कर दिया। भीड़ सड़क पर उतर आई, जिसके कारण फोरलेन पर करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। सड़क जाम और हंगामा की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष राजेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन गुस्साए लोग समझने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद डीएसपी सहित अन्य अधिकारी भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आक्रोशित भीड़ को काफी समझाया-बुझाया। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब तीन घंटे के बाद सड़क से जाम समाप्त कराया जा सका। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेगूसराय में शनिवार सुबह बेगूसराय से खगड़िया जाने वाले NH-31 फोरलेन पर सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र स्थित सनहा गांव के पास की है। मृतक किसान की पहचान सनहा नया टोला के रहने वाले अयोध्या प्रसाद महतो के बेटे 47 साल के बौकू महतो के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बौकू महतो अपनी आदत के मुताबिक रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। इसके बाद वह अपना खेत देखने जाया करते थे। ट्रक ने मारी टक्कर, उछलकर 20 फीट दूर झाड़ी में गिरे आज भी वे अपनी इसी दिनचर्या के तहत खेत जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान जब NH-31 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बौकू महतो सड़क से उछलकर करीब 20 फीट दूर झाड़ी में जाकर गिरे। गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। तीन घंटे तक परिजन ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषी वाहन के ड्राइवर को तुरंत पकड़ने और पीड़ित परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर NH-31 को पूरी तरह से जाम कर दिया। भीड़ सड़क पर उतर आई, जिसके कारण फोरलेन पर करीब तीन घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। सड़क जाम और हंगामा की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष राजेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन गुस्साए लोग समझने के लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद डीएसपी सहित अन्य अधिकारी भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आक्रोशित भीड़ को काफी समझाया-बुझाया। प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और करीब तीन घंटे के बाद सड़क से जाम समाप्त कराया जा सका। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


