मंत्री बोले-‘नागरिकों को काम और हर खेत को पानी मिले’:जमुई सदर अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी, शिशु वार्ड में नहीं मिले डॉक्टर

मंत्री बोले-‘नागरिकों को काम और हर खेत को पानी मिले’:जमुई सदर अस्पताल की व्यवस्था पर नाराजगी, शिशु वार्ड में नहीं मिले डॉक्टर

जमुई में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह जमुई के प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली और अपने संबोधन में जिले के विकास संकल्प को जमुई की नई पहचान बताया। मंत्री ने कहा कि जब तक हर नागरिक का जीवन सुखमय और समृद्ध नहीं होता, हर हाथ को काम और हर खेत को पानी नहीं मिलता, हम चैन से नहीं बैठेंगे। विकसित बिहार के लक्ष्य को साकार करने पर जोर

मंत्री संजय सिंह ने समृद्ध जमुई के माध्यम से 2047 तक विकसित बिहार और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने पर जोर दिया। इस समारोह में जिलाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। जवानों ने अनुशासित परेड प्रस्तुत की, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। देखें, मौके से आई तस्वीरें…
सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मुफ्त दवा, एंबुलेंस, ब्लड बैंक की सुविधा मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी, मुफ्त दवा, एंबुलेंस, ब्लड बैंक और निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। इमरजेंसी और सर्जरी सेवाओं में भी सुधार किया गया है। जिले में 950 और 500 एलपीएम क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट, पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन और नौ प्रखंडों में मुफ्त एक्स-रे सेवा संचालित है। ‘भव्या’ ऐप से स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल किया ‘भव्या’ ऐप के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल किया गया है। एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण जारी है और 30 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत 80 बच्चों का मुफ्त हृदय ऑपरेशन कराया गया है।

संजय सिंह ने जमुई की महिलाओं की आत्मनिर्भरता की कहानियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सदर अस्पताल की ‘दीदी की रसोई’ और झाझा बस स्टैंड के ‘जीविका दीदी हाट’ को इसके उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। जीविका से महिलाओं को रोजगार से जोड़ा पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जीविका के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और स्वाभिमान से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाएं किराना दुकान, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और लघु उद्योग चला रही हैं।

मंत्री ने गुरमाहा में हर घर तक नल का जल पहुंचने को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब महिलाएं और बेटियां पानी के लिए मीलों पैदल चलती थीं, लेकिन आज उनके हाथों में किताबें हैं। पेयजल निश्चय योजना के तहत घरों तक नल का जल मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत 1,944 वार्डों के 1,93,918 घरों में जलापूर्ति की जा रही है। नई योजनाओं के तहत 1,11,638 से अधिक घरों तक नल का जल पहुंचाया गया है। ने बताया कि 300 किलोमीटर से अधिक सड़कों और 18 पुलों का निर्माण हुआ है। 10 किलोमीटर से अधिक लंबा बाईपास और रिंग रोड शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर कर रहा है। पतनेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण, गढ़ी डैम के लिए 10.78 करोड़ रुपये और नागी-नकटी व लछुआड़ के विकास से पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। भूमि, शराब के खिलाफ कार्रवाई उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवासीय विद्यालय, अभियान बसेरा-2 के तहत 515 परिवारों को वास-भूमि, शराब के खिलाफ कार्रवाई और खेल प्रतियोगिताओं का भी उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि ये उपलब्धियां केवल सरकारी योजनाएं नहीं, बल्कि जमुई के किसानों, महिलाओं और युवाओं की मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने लोगों से विकास, न्याय, सौहार्द और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। जमुई में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री सह जमुई के प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड की सलामी ली और अपने संबोधन में जिले के विकास संकल्प को जमुई की नई पहचान बताया। मंत्री ने कहा कि जब तक हर नागरिक का जीवन सुखमय और समृद्ध नहीं होता, हर हाथ को काम और हर खेत को पानी नहीं मिलता, हम चैन से नहीं बैठेंगे। विकसित बिहार के लक्ष्य को साकार करने पर जोर

मंत्री संजय सिंह ने समृद्ध जमुई के माध्यम से 2047 तक विकसित बिहार और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने पर जोर दिया। इस समारोह में जिलाधिकारी नवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। जवानों ने अनुशासित परेड प्रस्तुत की, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। देखें, मौके से आई तस्वीरें…
सिलसिलेवार पढ़ें, पूरा मामला… मुफ्त दवा, एंबुलेंस, ब्लड बैंक की सुविधा मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुई प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में 24 घंटे पैथोलॉजी, मुफ्त दवा, एंबुलेंस, ब्लड बैंक और निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। इमरजेंसी और सर्जरी सेवाओं में भी सुधार किया गया है। जिले में 950 और 500 एलपीएम क्षमता के दो ऑक्सीजन प्लांट, पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन और नौ प्रखंडों में मुफ्त एक्स-रे सेवा संचालित है। ‘भव्या’ ऐप से स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल किया ‘भव्या’ ऐप के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल किया गया है। एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण जारी है और 30 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माणाधीन हैं। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत 80 बच्चों का मुफ्त हृदय ऑपरेशन कराया गया है।

संजय सिंह ने जमुई की महिलाओं की आत्मनिर्भरता की कहानियों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने सदर अस्पताल की ‘दीदी की रसोई’ और झाझा बस स्टैंड के ‘जीविका दीदी हाट’ को इसके उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया। जीविका से महिलाओं को रोजगार से जोड़ा पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जीविका के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और स्वाभिमान से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाएं किराना दुकान, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और लघु उद्योग चला रही हैं।

मंत्री ने गुरमाहा में हर घर तक नल का जल पहुंचने को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब महिलाएं और बेटियां पानी के लिए मीलों पैदल चलती थीं, लेकिन आज उनके हाथों में किताबें हैं। पेयजल निश्चय योजना के तहत घरों तक नल का जल मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत 1,944 वार्डों के 1,93,918 घरों में जलापूर्ति की जा रही है। नई योजनाओं के तहत 1,11,638 से अधिक घरों तक नल का जल पहुंचाया गया है। ने बताया कि 300 किलोमीटर से अधिक सड़कों और 18 पुलों का निर्माण हुआ है। 10 किलोमीटर से अधिक लंबा बाईपास और रिंग रोड शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर कर रहा है। पतनेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण, गढ़ी डैम के लिए 10.78 करोड़ रुपये और नागी-नकटी व लछुआड़ के विकास से पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। भूमि, शराब के खिलाफ कार्रवाई उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवासीय विद्यालय, अभियान बसेरा-2 के तहत 515 परिवारों को वास-भूमि, शराब के खिलाफ कार्रवाई और खेल प्रतियोगिताओं का भी उल्लेख किया। मंत्री ने कहा कि ये उपलब्धियां केवल सरकारी योजनाएं नहीं, बल्कि जमुई के किसानों, महिलाओं और युवाओं की मेहनत का परिणाम हैं। उन्होंने लोगों से विकास, न्याय, सौहार्द और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *