Aus vs Ban: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, जो रूट के बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

Aus vs Ban: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, जो रूट के बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

Steve Smith equals Joe Root world record: स्टीव स्मिथ ने बांग्‍लादेश की पहली पारी में तीन कैच लेकर इतिहास रच दिया। उन्‍होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा कैच के इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 

Steve Smith equals Joe Root world record: स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा कैच के इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करके इतिहास के सुनहरे पन्‍नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। सिडनी के 37 साल के क्रिकेटर ने डार्विन के मारारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पहले टेस्ट की बांग्लादेश की पहली पारी में तीन कैच लिए। इसके साथ ही उनके टेस्‍ट क्रिकेट में कैचों की संख्‍या 218 हो गई। जो रूट के नाम भी इतने ही कैच दर्ज हैं।

जो रूट से 42 टेस्‍ट कम खेले हैं स्मिथ ने

बता दें कि रूट अब 19 अगस्त से लीड्स में पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे। उनके नाम 166 टेस्ट मैचों की 317 पारियों में 218 कैच दर्ज हैं। वहीं, डार्विन में ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट स्मिथ का 124वां टेस्ट है। उन्होंने 218 कैच की संख्या तक पहुंचने के लिए 236 पारियां ली हैं।

तीसरे पायदान पर राहुल द्रविड़

बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे मैच में स्मिथ ने जोश हेजलवुड की 82वें ओवर की चौथी गेंद पर बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का कैच लेकर अपना खाता खोला। इसके बाद 85वें ओवर में उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर लिटन दास का कैच पकड़ा। इसके अगले ही ओवर में उन्होंने मुशफिकुर रहीम का कैच पकड़ते हुए रूट के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा कैच लेने वाले प्‍लेयर्स की लिस्ट में रूट और स्मिथ के बाद राहुल द्रविड़ (210), महेला जयवर्धने (205) और जैक्स कैलिस (200) हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी टीम करियर मैच पारियां कैच
1 जो रूट इंग्लैंड 2012-2026 166 317 218
2 स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 2010-2026 124 236 218
3 राहुल द्रविड़ भारत 1996-2012 164 301 210
4 महेला जयवर्धने श्रीलंका 1997-2014 149 270 205
5 जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 1995-2013 166 315 200
6 रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 1995-2012 168 328 196
7 मार्क वॉ ऑस्ट्रेलिया 1991-2002 128 245 181
8 एलिस्टर कुक इंग्लैंड 2006-2018 161 300 175
9 स्टीफन फ्लेमिंग न्यूजीलैंड 1994-2008 111 199 171
10 ग्रीम स्मिथ दक्षिण अफ्रीका 2002-2014 117 225 169

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *