80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सहरसा स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। सूबे के शिक्षा मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मिथलेश तिवारी ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में जिले के तमाम वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री ने सहरसावासियों को संबोधित करते हुए जिले में चल रही विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों और कोसी क्षेत्र के अमर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि बाढ़ और प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद सहरसा विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सात निश्चय-3 में एक करोड़ युवाओं को रोजगार का लक्ष्य प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने, हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने और औद्योगिक हब विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। 415 करोड़ से कोसी पर बनेगा 2.80 किमी लंबा पुल जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए चल रही बड़ी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि डेंगराही घाट से खजूरदेवा के बीच कोसी नदी पर 415 करोड़ रुपए की लागत से 2.80 किलोमीटर लंबा उच्चस्तरीय आरसीसी पुल बनाया जा रहा है। सहरसा शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए निर्माणाधीन ओवरब्रिज को मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन परियोजनाओं से जिले में आवागमन और संपर्क व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। मत्स्यगंधा झील में 100 करोड़ से ग्लास ब्रिज पर्यटन के क्षेत्र में भी सहरसा को नई पहचान देने की तैयारी है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि मत्स्यगंधा झील में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से ग्लास ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा महिषी के मां उग्रतारा मंदिर और मंडन मिश्र धाम को हेरिटेज सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 5,472 शिक्षकों की नियुक्ति, छह नए डिग्री कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने बताया कि TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत जिले में 5,472 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिला स्कूल को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है, जबकि छह नए डिग्री कॉलेज भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष जोर है। कायाकल्प योजना में सहरसा बिहार में पहले स्थान पर स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत सहरसा को बिहार में प्रथम स्थान मिला है। टीबी मुक्त भारत अभियान में भी जिला शीर्ष पांच में रहा है। उन्होंने बताया कि बाल हृदय योजना के तहत जिले के 47 बच्चों का अहमदाबाद में मुफ्त ऑपरेशन कराया गया है। इससे गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर इलाज की सुविधा मिली। बैजनाथपुर में मखाना प्रोसेसिंग सेंटर, सत्तरकटैया में सिलाई केंद्र कृषि और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि बैजनाथपुर औद्योगिक केंद्र में मखाना प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया गया है। वहीं सत्तरकटैया में जीविका दीदियों के लिए सिलाई केंद्र शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह की परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। 2.28 लाख किसानों को पीएम किसान की राशि कृषि क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का लाभ भी बड़ी संख्या में किसानों तक पहुंचने की जानकारी दी गई। मंत्री के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2.28 लाख किसानों को डीबीटी के माध्यम से राशि मिली है। वहीं करीब 8 हजार विद्यार्थियों को चार लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया गया है। इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद मिल रही है। 2027 तक प्रमंडलीय आधुनिक स्टेडियम का लक्ष्य खेल के क्षेत्र में भी जिले को बड़ी सौगात देने की तैयारी है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 2027 तक प्रमंडल स्तरीय आधुनिक स्टेडियम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक खेल संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। आंकड़ों में सहरसा की उपलब्धियां प्रभारी मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को गति देने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और जनता के सामूहिक प्रयास से सहरसा विकास के नए शिखर पर पहुंचेगा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सहरसा स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। सूबे के शिक्षा मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मिथलेश तिवारी ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में जिले के तमाम वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री ने सहरसावासियों को संबोधित करते हुए जिले में चल रही विकास योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के नायकों और कोसी क्षेत्र के अमर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि बाढ़ और प्राकृतिक चुनौतियों के बावजूद सहरसा विकास की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सात निश्चय-3 में एक करोड़ युवाओं को रोजगार का लक्ष्य प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के तहत अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ प्रति व्यक्ति आय दोगुनी करने, हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने और औद्योगिक हब विकसित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। 415 करोड़ से कोसी पर बनेगा 2.80 किमी लंबा पुल जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए चल रही बड़ी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि डेंगराही घाट से खजूरदेवा के बीच कोसी नदी पर 415 करोड़ रुपए की लागत से 2.80 किलोमीटर लंबा उच्चस्तरीय आरसीसी पुल बनाया जा रहा है। सहरसा शहर को जाम से राहत दिलाने के लिए निर्माणाधीन ओवरब्रिज को मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन परियोजनाओं से जिले में आवागमन और संपर्क व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। मत्स्यगंधा झील में 100 करोड़ से ग्लास ब्रिज पर्यटन के क्षेत्र में भी सहरसा को नई पहचान देने की तैयारी है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि मत्स्यगंधा झील में करीब 100 करोड़ रुपए की लागत से ग्लास ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा महिषी के मां उग्रतारा मंदिर और मंडन मिश्र धाम को हेरिटेज सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 5,472 शिक्षकों की नियुक्ति, छह नए डिग्री कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने बताया कि TRE-1, TRE-2 और TRE-3 के तहत जिले में 5,472 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिला स्कूल को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया गया है, जबकि छह नए डिग्री कॉलेज भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने पर सरकार का विशेष जोर है। कायाकल्प योजना में सहरसा बिहार में पहले स्थान पर स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियां गिनाते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत सहरसा को बिहार में प्रथम स्थान मिला है। टीबी मुक्त भारत अभियान में भी जिला शीर्ष पांच में रहा है। उन्होंने बताया कि बाल हृदय योजना के तहत जिले के 47 बच्चों का अहमदाबाद में मुफ्त ऑपरेशन कराया गया है। इससे गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को बेहतर इलाज की सुविधा मिली। बैजनाथपुर में मखाना प्रोसेसिंग सेंटर, सत्तरकटैया में सिलाई केंद्र कृषि और रोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि बैजनाथपुर औद्योगिक केंद्र में मखाना प्रसंस्करण केंद्र स्थापित किया गया है। वहीं सत्तरकटैया में जीविका दीदियों के लिए सिलाई केंद्र शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस तरह की परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। 2.28 लाख किसानों को पीएम किसान की राशि कृषि क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का लाभ भी बड़ी संख्या में किसानों तक पहुंचने की जानकारी दी गई। मंत्री के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 2.28 लाख किसानों को डीबीटी के माध्यम से राशि मिली है। वहीं करीब 8 हजार विद्यार्थियों को चार लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण उपलब्ध कराया गया है। इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक मदद मिल रही है। 2027 तक प्रमंडलीय आधुनिक स्टेडियम का लक्ष्य खेल के क्षेत्र में भी जिले को बड़ी सौगात देने की तैयारी है। प्रभारी मंत्री ने बताया कि 2027 तक प्रमंडल स्तरीय आधुनिक स्टेडियम तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक खेल संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। आंकड़ों में सहरसा की उपलब्धियां प्रभारी मंत्री मिथलेश तिवारी ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं को गति देने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार और जनता के सामूहिक प्रयास से सहरसा विकास के नए शिखर पर पहुंचेगा।


