मधुबनी में प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने किया ध्वजारोहण:बोलीं-स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलकर देश को आगे ले जाना हमारी जिम्मेदारी

मधुबनी में प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने किया ध्वजारोहण:बोलीं-स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलकर देश को आगे ले जाना हमारी जिम्मेदारी

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मधुबनी के पुलिस लाइन परिसर में जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत नजर आया। समारोह में जिलाधिकारी, मधुबनी एसएसपी समेत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। जवानों ने किया शानदार परेड ध्वजारोहण के बाद पुलिस जवानों ने अनुशासित ढंग से परेड प्रस्तुत की। जवानों ने कदमताल करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। परेड के दौरान जवानों का अनुशासन और शानदार प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को याद किया गया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने विकास के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है। स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सरकार का जोर प्रभारी मंत्री ने बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता की भागीदारी से तेज होगा विकास मंत्री ने कहा कि जिले के विकास में आम लोगों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशासन और जनता के सामूहिक प्रयास से ही विकास की गति को और तेज किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने और सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प समारोह के अंत में स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और जवानों की शानदार परेड के साथ मधुबनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को मधुबनी के पुलिस लाइन परिसर में जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत नजर आया। समारोह में जिलाधिकारी, मधुबनी एसएसपी समेत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे। जवानों ने किया शानदार परेड ध्वजारोहण के बाद पुलिस जवानों ने अनुशासित ढंग से परेड प्रस्तुत की। जवानों ने कदमताल करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। परेड के दौरान जवानों का अनुशासन और शानदार प्रदर्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को याद किया गया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को किया नमन अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री लेशी सिंह ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश ने विकास के क्षेत्र में लगातार प्रगति की है। स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर सरकार का जोर प्रभारी मंत्री ने बिहार सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। जनता की भागीदारी से तेज होगा विकास मंत्री ने कहा कि जिले के विकास में आम लोगों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। प्रशासन और जनता के सामूहिक प्रयास से ही विकास की गति को और तेज किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से विकास कार्यों में सहयोग करने और सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की। राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प समारोह के अंत में स्वतंत्रता दिवस के महत्व को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और जवानों की शानदार परेड के साथ मधुबनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *