गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार, जिससे पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना में ऑटो में सवार पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना बरौली थाना क्षेत्र में मिर्जापुर ओवरब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुई। मृतकों की पहचान सीवान जिले के गोरिया कोठी गांव निवासी राजेंद्र मुसहर(55) और उनकी पत्नी सोनी देवी(42) के रूप में हुई है। दंपति अपने बेटे और बहू के साथ गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र स्थित बाबू विशुनपुर गांव गए थे। वे अपने समधी के निधन की सूचना मिलने पर शोक व्यक्त करने और अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। शोक-संतप्त परिवार ऑटो में सवार होकर अपने घर सीवान लौट रहा था। बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पति-पत्नी, उनके बेटे-बहू समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी की मौत के बाद पति ने भी तोड़ा दम घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सबसे पहले सोनी देवी ने दम तोड़ दिया। राजेंद्र मुसहर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर किया, लेकिन पटना ले जाने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। ऑटो में सवार अन्य घायल सदस्यों, जिनमें बेटा, बहू और पोता-पोती शामिल हैं, का इलाज किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। साथ हो दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने कि प्रक्रिया शुरू कर दी है। गोपालगंज में अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार, जिससे पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना में ऑटो में सवार पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना बरौली थाना क्षेत्र में मिर्जापुर ओवरब्रिज के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुई। मृतकों की पहचान सीवान जिले के गोरिया कोठी गांव निवासी राजेंद्र मुसहर(55) और उनकी पत्नी सोनी देवी(42) के रूप में हुई है। दंपति अपने बेटे और बहू के साथ गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र स्थित बाबू विशुनपुर गांव गए थे। वे अपने समधी के निधन की सूचना मिलने पर शोक व्यक्त करने और अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। शोक-संतप्त परिवार ऑटो में सवार होकर अपने घर सीवान लौट रहा था। बरौली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पति-पत्नी, उनके बेटे-बहू समेत कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी की मौत के बाद पति ने भी तोड़ा दम घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सबसे पहले सोनी देवी ने दम तोड़ दिया। राजेंद्र मुसहर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर किया, लेकिन पटना ले जाने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। ऑटो में सवार अन्य घायल सदस्यों, जिनमें बेटा, बहू और पोता-पोती शामिल हैं, का इलाज किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। साथ हो दोनों शव का पोस्टमार्टम कराने कि प्रक्रिया शुरू कर दी है।


