बांका के सुईया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दंडी बम कांवरिया की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना कांवरिया पथ स्थित लोहटनियां के समीप हुई। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ओल्हीपुर गांव निवासी अनिल सिंह के बेटे मोनू सिंह के रूप में हुई है। मोनू सिंह अपने गांव और आसपास के करीब दो दर्जन साथियों के साथ 30 जुलाई को सुल्तानगंज से जल लेकर दंड प्रणाम करते हुए बाबाधाम के लिए निकले थे। शुक्रवार को वे लोहटनियां के पास कांवरिया पथ स्थित एक होटल में आराम करने के लिए रुके। आराम करने से पहले मोनू पास के झरने पर स्नान करने गए थे। स्नान कर होटल लौटने के बाद उन्हें अचानक चक्कर आया और वे वहां लगे स्टैंड फैन पर गिर पड़े। इसी दौरान, फैन के तार के नंगे हिस्से के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया और वे अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनके गांव के ही सेवक पंकज कुमार उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई के बयान पर यूडी केस दर्ज घटना की सूचना मिलते ही बेलहर के प्रभारी एसडीपीओ सुमित शेखर, कटोरिया सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। देर शाम मृतक के भाई राम कुमार सहित अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई राम कुमार के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। बांका के सुईया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम दंडी बम कांवरिया की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना कांवरिया पथ स्थित लोहटनियां के समीप हुई। मृतक की पहचान लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ओल्हीपुर गांव निवासी अनिल सिंह के बेटे मोनू सिंह के रूप में हुई है। मोनू सिंह अपने गांव और आसपास के करीब दो दर्जन साथियों के साथ 30 जुलाई को सुल्तानगंज से जल लेकर दंड प्रणाम करते हुए बाबाधाम के लिए निकले थे। शुक्रवार को वे लोहटनियां के पास कांवरिया पथ स्थित एक होटल में आराम करने के लिए रुके। आराम करने से पहले मोनू पास के झरने पर स्नान करने गए थे। स्नान कर होटल लौटने के बाद उन्हें अचानक चक्कर आया और वे वहां लगे स्टैंड फैन पर गिर पड़े। इसी दौरान, फैन के तार के नंगे हिस्से के संपर्क में आने से उन्हें करंट लग गया और वे अचेत हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनके गांव के ही सेवक पंकज कुमार उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया ले गए। वहां चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई के बयान पर यूडी केस दर्ज घटना की सूचना मिलते ही बेलहर के प्रभारी एसडीपीओ सुमित शेखर, कटोरिया सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया झा पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। देर शाम मृतक के भाई राम कुमार सहित अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई राम कुमार के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।


