गोरखपुर में तीखी धूप और उमस से लोग परेशान:शाम को बारिश के आसार, 16 से 18 अगस्त के बीच झमाझम बरसेंगे बादल

गोरखपुर में तीखी धूप और उमस से लोग परेशान:शाम को बारिश के आसार, 16 से 18 अगस्त के बीच झमाझम बरसेंगे बादल

गोरखपुर में शनिवार सुबह से ही कड़क धूप खिली हुई है, जिसकी वजह से लोग तीखी गर्मी और उमस से बेहाल हैं। हालांकि मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शाम तक शहरऔर आसपास के कुछ इलाकों में हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 16 से 18 अगस्त के दौरान इलाके में अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, मौसम बदलेगा और लोगों को इस चिपचिपी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त के महीने में अब तक कुल 74.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। विभाग के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में 14 तारीख तक 74.3 मिमी बारिश हुई है, जिसमें 13 अगस्त की तेज बारिश ने जलभराव की स्थिति पैदा कर दी थी। वहीं जुलाई में लगभग 340 मिमी वर्षा के साथ 18 जुलाई को सबसे अधिक बारिश 110 मिमी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह
तेज धूप और उमस के बीच मौसम में आ रहे बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। बताया कि पेट की बीमारियों से बचने के लिए पानी उबालकर ठंडा होने के बाद या फिल्टर करके ही पीएं। बाहर का खुला या बासी खाना खाने से बचें। धूप में निकलने से बचें और ओआरएस (ORS), शिकंजी या नींबू पानी जैसी चीजों का सेवन करते रहें। बारिश के मौसम में डेंगू और मलेरिया का खतरा रहता है, इसलिए आसपास पानी जमा न होने दें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। पिछले दिनों का तापमान कैसा रहा
आने वाले दिनों के तापमान का पूर्वानुमान

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *