जोधपुर में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान बारिश भी नहीं होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इधर, अब तक मानसून में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है। वहीं शनिवार सुबह से ही शहर में ठंडी हवा का दौर चल रहा है। इससे तापमान भी स्थिर बना हुआ है। सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश जोधपुर में 14 अगस्त तक के मानसून में 199.5 एमएम बारिश होती है। जो अब तक 189.2 एमएम हुई है। ऐसे में मानसून में अब तक 10 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। आगे क्या: 21 अगस्त तक किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जोधपुर शहर में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। 21 अगस्त तक किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त तक कोई बारिश की संभावना नहीं जताई है। हालांकि इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। इधर, लगातार चल रही ठंडी हवाओं से तापमान भी स्थिर बना हुई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया।


