स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को खंडवा के पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा। समारोह में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख, एडिशनल एसपी महेंद्रसिंह तारणेकर सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप जोशी ने किया। ध्वजारोहण के बाद पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न टुकड़ियों ने अनुशासित ढंग से परेड प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह में पुलिस, प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में सजाया गया था। कार्यक्रम के दौरान देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों में सहभागिता का आह्वान किया। पुलिस परेड ग्राउंड में दिखा देशभक्ति का उत्साह समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के दौरान मौजूद लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। पुलिस जवानों की परेड और अनुशासन ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खंडवा में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल -नजर आया। मंत्री विजय शाह रहे मुख्य अतिथि जिला स्तरीय समारोह में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ध्वजारोहण कर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजपालसिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, विधायक कंचन तनवे, शहर काजी सैयद निसार अली आदि मौजूद थे।


