अशोकनगर कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली:सीएम संदेश का सीधा प्रसारण; उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

अशोकनगर कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, परेड की सलामी ली:सीएम संदेश का सीधा प्रसारण; उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

अशोकनगर में शनिवार को मोहरी राय स्थित कृषि उपज मंडी के पास खेल मैदान में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर साकेत मालवीय ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह की शुरुआत वंदेमातरम् के गायन के साथ हुई। ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर मालवीय ने पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के साथ जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा और सुना। इसके उपरांत, कलेक्टर साकेत मालवीय ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह के अगले चरण में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनियां, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभाओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र वितरित किए गए। पूरे समारोह में देशभक्ति का माहौल रहा और लोगों ने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *