सर्वोदय विद्यालय में 6वीं के छात्र से कुकर्म का आरोप:सीतापुर में 7 सीनियर पर केस, छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद डीएम सख्त

सर्वोदय विद्यालय में 6वीं के छात्र से कुकर्म का आरोप:सीतापुर में 7 सीनियर पर केस, छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद डीएम सख्त

सीतापुर के सदरपुर थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में कक्षा छह के नाबालिग छात्र के साथ कुकर्म के आरोप में पुलिस ने सात सीनियर छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर शुक्रवार शाम केस दर्ज किया गया। मामला सामने आने और छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जिलाधिकारी ने भी सख्त रुख अपनाते हुए जांच समिति गठित कर रिपोर्ट तलब की है। संदना थाना क्षेत्र निवासी कक्षा छह का छात्र अप्रैल 2026 में सर्वोदय विद्यालय में दाखिल हुआ था। आरोप है कि 11 अगस्त को कुछ सीनियर छात्र उसे टीवी हॉल से उठाकर एक कमरे में ले गए। वहां उसके साथ कुकर्म किया गया। घटना के बाद आरोपियों ने छात्र को धमकी दी कि यदि उसने किसी को जानकारी दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। डर के कारण घर पर नहीं बताई बात धमकी के बाद छात्र काफी समय तक डरा-सहमा रहा। बाद में उसने हिम्मत जुटाकर घर पहुंचकर अपने पिता को पूरी घटना बताई। बेटे की आपबीती सुनकर परिजन सकते में आ गए। पिता ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पहले 5 छात्रों पर लगाया था आरोप शुरुआत में पीड़ित पक्ष की ओर से पांच सीनियर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। पुलिस जांच और बाद में दी गई तहरीर के आधार पर अब सात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने लिया संज्ञान मामला सार्वजनिक होने के बाद पीड़ित छात्र का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। इसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी ने पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है। एसडीएम और डॉक्टर को जांच की जिम्मेदारी जांच समिति में एसडीएम महमूदाबाद और डॉ. एमएल गंगवार को शामिल किया गया है। समिति विद्यालय प्रशासन की भूमिका, घटना से जुड़े तथ्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंपेगी। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *