Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर ‘आवारापन 2’ ने ‘बटवारा 1947’ को दी मात, जानें पहले दिन का कलेक्शन

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर ‘आवारापन 2’ ने ‘बटवारा 1947’ को दी मात, जानें पहले दिन का कलेक्शन

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 14 अगस्त को रिलीज हुई दो बड़ी फिल्में इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’के बीच हुआ मुकाबला अब पूरी तरह से एकतरफा नजर आ रहा है। दोनों की फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जिसमें ‘आवारापन 2’ ने ‘बटवारा 1947’ को ओपनिंग पर ही मात देते हुए रिकॉर्ड भी बना लिया है। आइये जानते हैं दोनों फिल्मों का गणित…

‘बटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ ओपनिंग कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती आंकड़ों से ही दोनों फिल्मों के बीच का बड़ा अंतर साफ नजर आने लगा था। सैकनिल्क के अनुसार, ‘आवारापन 2’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 11 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली थी। ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर इसकी पहले दिन की प्री-बुकिंग लगभग 11.36 करोड़ तक पहुंच गई थी। वहीं, ‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग केवल 4 करोड़ के आसपास ही सिमट कर रह गई थी। 

रिलीज के दिन आंकड़ों के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ के देश भर में 9,033 शो पर चल रहे हैं और उसने 25 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में (21 करोड़) ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। वहीं, 8,721 शो में चल रही ‘बंटवारा 1947’ ने केवल 6.84 करोड़ नेट (5.75 करोड़) ग्रॉस का ही कारोबार कर सकी है। 

ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बनाया नया रिकॉर्ड

‘आवारापन 2’ के रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 13 अगस्त को फिल्म के टिकटों की बिक्री में अचानक उछाल देखने को मिला था और एक दिन में 1.81 लाख से अधिक टिकट बुक हुई थीं। इस रिकॉर्ड बिक्री के साथ ‘आवारापन 2’ साल 2026 की सबसे बड़ी प्री-सेल्स वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गई है।  इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ और ‘बॉर्डर 2’ के बाद इसी फिल्म का नाम आ रहा है। इसने सलमान खान की ‘सिकंदर’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्मों के एडवांस बुकिंग आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है।

2007 का कल्ट स्टेटस और ‘शिवम पंडित’ से दर्शकों का जुड़ाव

‘आवारापन 2’ को मिली इस शानदार शुरुआत के पीछे सबसे बड़ी वजह 2007 में आई इसकी पहली फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें हैं। हालांकि 2007 में रिलीज हुई ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन टाइम के साथ इसके गानों, दिल छू लेने वाली कहानी और इमरान हाशमी द्वारा निभाए गए ‘शिवम’ के इमोशनल किरदार ने इसे एक कल्ट क्लासिक का दर्जा दिला दिया। अब लगभग 20 साल के लंबे इंतजार के बाद इमरान हाशमी एक बार फिर दिशा पटानी के साथ बड़े पर्दे पर लौटे हैं, जिससे उनके फैंस का उत्साह चरम पर है।

‘बंटवारा 1947’ की धीमी शुरुआत

दूसरी ओर, राजकुमार संतोषी के निर्देशन और आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ऐतिहासिक फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ओपनिंग पर औंधेमुंह गिरी है। सुबह के शो में इसकी ऑक्यूपेंसी (दर्शकों की उपस्थिति) केवल 5 प्रतिशत के आसपास रही, जबकि ‘आवारापन 2’ ने 25 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ शुरुआत की थी। 

सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म असगर वजाहत के प्रसिद्ध नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ही नई’ पर आधारित है। फिल्म में 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापन, सांप्रदायिक तनाव और मानवीय पीड़ा को दर्शाया गया है। कहानी एक ऐसे मुस्लिम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो लाहौर में एक हिंदू परिवार के छोड़े गए मकान में रहने जाता है, लेकिन वहां उन्हें एक बुजुर्ग हिंदू महिला पहले से मौजूद मिलती है। ‘घायल’ और ‘दामिनी’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुकी सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी का यह री-यूनियन फिलहाल दर्शकों को खींचने में नाकाम रहा है, हालांकि आने वाले वीकेंड और स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी से मेकर्स को उम्मीदें बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *