भोजपुर में पुराने विवाद में बदमाश ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सीने में चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान धनछुहां गांव निवासी उपानंद रजक के पुत्र मनीष कुमार(18) के तौर पर हुई है। मनीष कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले उसने गांव के ही प्रिंस कुमार से फोटो शूट करने के लिए भाड़े पर स्टील कैमरा लिया था। जिसका पैसा भी उसने दे दिया था। लेकिन वो बोल रहा था कि पैसा बकाया है। इसे लेकर पंचायती भी हुआ था। जिसके बाद बात खत्म हो गई थी। उसने देख लेने की धमकी दी थी। ‘पीछे से किया हमला’ घायल मनीष ने आगे बताया कि शुक्रवार को शौच करने के लिए खेत की ओर गया था। तभी प्रिंस कुमार फोन पर बात करते हुए पीछे से आया। उसने अचानक चाकू से हमला कर दिया। संभलने का मौका ही नहीं मिला। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद अस्पताल लेकर गए। घायल के बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। भोजपुर में पुराने विवाद में बदमाश ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। सीने में चाकू मारकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घायल की पहचान धनछुहां गांव निवासी उपानंद रजक के पुत्र मनीष कुमार(18) के तौर पर हुई है। मनीष कुमार ने बताया कि कुछ माह पहले उसने गांव के ही प्रिंस कुमार से फोटो शूट करने के लिए भाड़े पर स्टील कैमरा लिया था। जिसका पैसा भी उसने दे दिया था। लेकिन वो बोल रहा था कि पैसा बकाया है। इसे लेकर पंचायती भी हुआ था। जिसके बाद बात खत्म हो गई थी। उसने देख लेने की धमकी दी थी। ‘पीछे से किया हमला’ घायल मनीष ने आगे बताया कि शुक्रवार को शौच करने के लिए खेत की ओर गया था। तभी प्रिंस कुमार फोन पर बात करते हुए पीछे से आया। उसने अचानक चाकू से हमला कर दिया। संभलने का मौका ही नहीं मिला। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद अस्पताल लेकर गए। घायल के बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


