मधेपुरा में प्रभारी मंत्री शीला मंडल 9 बजे करेंगी ध्वजारोहण:बीएन मंडल स्टेडियम में मुख्य समारोह, बाइकर्स गैंग पर पुलिस की नजर

मधेपुरा में प्रभारी मंत्री शीला मंडल 9 बजे करेंगी ध्वजारोहण:बीएन मंडल स्टेडियम में मुख्य समारोह, बाइकर्स गैंग पर पुलिस की नजर

मधेपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और प्रमुख स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने समारोह की समय-सारणी जारी कर दी है। मुख्य समारोह बीएन मंडल स्टेडियम में सुबह 9 बजे होगा, जहां जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। मुख्य समारोह के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकारी और निजी कार्यालयों के साथ विद्यालयों में भी निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन होगा। मुख्य समारोह से पहले सुबह 8:15 बजे जिलाधिकारी अभिषेक रंजन अपने आवास पर ध्वजारोहण करेंगे। 9:40 बजे समाहरणालय परिसर में DM करेंगे झंडोत्तोलन मुख्य समारोह के बाद विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण जारी रहेगा। सुबह 9:40 बजे समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद 9:50 बजे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) परिसर में उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, 10:05 बजे सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम संतोष कुमार और 10:15 बजे सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय परिसर में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 10:25 बजे जिला परिषद कार्यालय परिसर में जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी झंडोत्तोलन करेंगी। इसके बाद 10:35 बजे डीआरसीसी और 10:40 बजे गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में झंडोत्तोलन होगा। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी के रूप में सुबह 11 बजे आरक्षी केंद्र, सिंहेश्वर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिलेवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मचारी और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने की अपील की है। समारोह के दौरान देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के साथ लोगों को देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। प्रशासन ने समारोह को गरिमापूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर बाइकर्स गैंग पर कार्रवाई की जाएगी और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। मधेपुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालयों और प्रमुख स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन ने समारोह की समय-सारणी जारी कर दी है। मुख्य समारोह बीएन मंडल स्टेडियम में सुबह 9 बजे होगा, जहां जिले की प्रभारी मंत्री शीला मंडल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। मुख्य समारोह के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सरकारी और निजी कार्यालयों के साथ विद्यालयों में भी निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन होगा। मुख्य समारोह से पहले सुबह 8:15 बजे जिलाधिकारी अभिषेक रंजन अपने आवास पर ध्वजारोहण करेंगे। 9:40 बजे समाहरणालय परिसर में DM करेंगे झंडोत्तोलन मुख्य समारोह के बाद विभिन्न सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण जारी रहेगा। सुबह 9:40 बजे समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी अभिषेक रंजन झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद 9:50 बजे जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) परिसर में उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, 10:05 बजे सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम संतोष कुमार और 10:15 बजे सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय परिसर में एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 10:25 बजे जिला परिषद कार्यालय परिसर में जिला परिषद अध्यक्ष मंजू देवी झंडोत्तोलन करेंगी। इसके बाद 10:35 बजे डीआरसीसी और 10:40 बजे गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय में झंडोत्तोलन होगा। कार्यक्रम की अंतिम कड़ी के रूप में सुबह 11 बजे आरक्षी केंद्र, सिंहेश्वर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। जिलेवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील बीएन मंडल स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी, कर्मचारी और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। जिलाधिकारी अभिषेक रंजन ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने की अपील की है। समारोह के दौरान देश की आजादी और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने के साथ लोगों को देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया जाएगा। प्रशासन ने समारोह को गरिमापूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर बाइकर्स गैंग पर कार्रवाई की जाएगी और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *