गयाजी में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में होगा। सुबह 9:05 बजे यहां तिरंगा फहराया जाएगा। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े कार्यक्रम होंगे। गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में सुबह 9:40 बजे आयुक्त, मगध प्रमंडल झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में 9:50 बजे झंडोत्तोलन होगा। शहीद स्मारक, कोतवाली में 9:55 बजे अपर समाहर्ता झंडोत्तोलन करेंगे। गांधी चौक स्थित गांधी स्मारक में सुबह 10 बजे नगर आयुक्त और राजेंद्र स्मारक में 10:05 बजे उप विकास आयुक्त झंडोत्तोलन करेंगे। समाहरणालय में 10:15 बजे जिला पदाधिकारी तिरंगा फहराएंगे। विकास भवन में 10:20 बजे उप विकास आयुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10:30 बजे एसएसपी झंडोत्तोलन करेंगे। नगर निगम में 10:40 बजे मेयर झंडोत्तोलन करेंगी। सदर अनुमंडल कार्यालय में 10:45 बजे अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिषद में 10:50 बजे जिला परिषद अध्यक्ष झंडोत्तोलन करेंगे। महादलित टोलों में भी पहुंचेगा प्रशासन इस बार स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम शहर तक सीमित नहीं रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से महादलित बाहुल्य गांव और टोलों में भी झंडोत्तोलन कराया जाएगा। इसके लिए वरीय अधिकारियों से लेकर विभागीय पदाधिकारियों तक की ड्यूटी लगाई गई है। नगर प्रखंड के किरानी घाट महादलित टोला में उप विकास आयुक्त झंडोत्तोलन करेंगे। समीर तकिया रविदास टोली में अपर जिला दंडाधिकारी, गेवाल बिगहा पईनपुर भुईंटोली में अपर समाहर्ता और कॉटन मिल भुईंटोली में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन झंडोत्तोलन करेंगे। केरूआ धमपुर महादलित टोला में सिविल सर्जन झंडोत्तोलन करेंगे। रामदासपुर में निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण और परसावां पटेल बिगहा में जिला कल्याण पदाधिकारी की ओर से झंडोत्तोलन किया जाएगा।
इंग्लिश महादलित टोला में जिला परिवहन पदाधिकारी, चांदी में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और उतरौंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी झंडोत्तोलन करेंगे। योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी महादलित टोलों में केवल झंडोत्तोलन नहीं होगा। पदाधिकारी लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया बताई जाएगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को आम लोगों से जोड़ना है। इसके लिए शेरघाटी, टिकारी, मानपुर, आमस, गुरुआ, डुमरिया, डोभी, इमामगंज, बाराचट्टी, मोहनपुर, बांकेबाजार, गुरारू, परैया, कोच, नीमचक बथानी, खिजरसराय और अतरी समेत अन्य प्रखंडों में भी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड में दो-दो महादलित टोलों का स्वेच्छा से चयन कर वहां जाएंगे। दोपहर एक बजे हरिदास सेमनरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरिदास सेमनरी के प्रेक्षागृह में दोपहर एक बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री सह गयाजी के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इसमें स्वतंत्रता दिवस की थीम से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस तरह स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सुबह गांधी मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख सरकारी कार्यालयों और शहीद स्मारकों तक पहुंचेगा। इसके साथ ही प्रशासन महादलित टोलों में जाकर तिरंगा फहराएगा और लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करेगा। गयाजी में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह गांधी मैदान स्थित हरिहर सुब्रह्मण्यम स्टेडियम में होगा। सुबह 9:05 बजे यहां तिरंगा फहराया जाएगा। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़े कार्यक्रम होंगे। गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में सुबह 9:40 बजे आयुक्त, मगध प्रमंडल झंडोत्तोलन करेंगे। इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में 9:50 बजे झंडोत्तोलन होगा। शहीद स्मारक, कोतवाली में 9:55 बजे अपर समाहर्ता झंडोत्तोलन करेंगे। गांधी चौक स्थित गांधी स्मारक में सुबह 10 बजे नगर आयुक्त और राजेंद्र स्मारक में 10:05 बजे उप विकास आयुक्त झंडोत्तोलन करेंगे। समाहरणालय में 10:15 बजे जिला पदाधिकारी तिरंगा फहराएंगे। विकास भवन में 10:20 बजे उप विकास आयुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 10:30 बजे एसएसपी झंडोत्तोलन करेंगे। नगर निगम में 10:40 बजे मेयर झंडोत्तोलन करेंगी। सदर अनुमंडल कार्यालय में 10:45 बजे अनुमंडल पदाधिकारी और जिला परिषद में 10:50 बजे जिला परिषद अध्यक्ष झंडोत्तोलन करेंगे। महादलित टोलों में भी पहुंचेगा प्रशासन इस बार स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम शहर तक सीमित नहीं रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से महादलित बाहुल्य गांव और टोलों में भी झंडोत्तोलन कराया जाएगा। इसके लिए वरीय अधिकारियों से लेकर विभागीय पदाधिकारियों तक की ड्यूटी लगाई गई है। नगर प्रखंड के किरानी घाट महादलित टोला में उप विकास आयुक्त झंडोत्तोलन करेंगे। समीर तकिया रविदास टोली में अपर जिला दंडाधिकारी, गेवाल बिगहा पईनपुर भुईंटोली में अपर समाहर्ता और कॉटन मिल भुईंटोली में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन झंडोत्तोलन करेंगे। केरूआ धमपुर महादलित टोला में सिविल सर्जन झंडोत्तोलन करेंगे। रामदासपुर में निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण और परसावां पटेल बिगहा में जिला कल्याण पदाधिकारी की ओर से झंडोत्तोलन किया जाएगा।
इंग्लिश महादलित टोला में जिला परिवहन पदाधिकारी, चांदी में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और उतरौंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी झंडोत्तोलन करेंगे। योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी महादलित टोलों में केवल झंडोत्तोलन नहीं होगा। पदाधिकारी लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी देंगे। लोगों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया बताई जाएगी। जिला प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को आम लोगों से जोड़ना है। इसके लिए शेरघाटी, टिकारी, मानपुर, आमस, गुरुआ, डुमरिया, डोभी, इमामगंज, बाराचट्टी, मोहनपुर, बांकेबाजार, गुरारू, परैया, कोच, नीमचक बथानी, खिजरसराय और अतरी समेत अन्य प्रखंडों में भी अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड में दो-दो महादलित टोलों का स्वेच्छा से चयन कर वहां जाएंगे। दोपहर एक बजे हरिदास सेमनरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हरिदास सेमनरी के प्रेक्षागृह में दोपहर एक बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री सह गयाजी के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इसमें स्वतंत्रता दिवस की थीम से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस तरह स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम सुबह गांधी मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख सरकारी कार्यालयों और शहीद स्मारकों तक पहुंचेगा। इसके साथ ही प्रशासन महादलित टोलों में जाकर तिरंगा फहराएगा और लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करेगा।


