मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार गांधी मैदान में फहराएंगे तिरंगा:विधानसभा-पार्टी ऑफिस में भी होगा झंडोत्तोलन, ICCC कैमरा और ड्रोन से होगी निगरानी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहली बार गांधी मैदान में फहराएंगे तिरंगा:विधानसभा-पार्टी ऑफिस में भी होगा झंडोत्तोलन, ICCC कैमरा और ड्रोन से होगी निगरानी

पटना के गांधी मैदान में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार गांधी मैदान में झंडा फहराएंगे। मुख्यमंत्री के झंडोत्तोलन के बाद परेड की सलामी और अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 13 विभाग अलग-अलग थीम पर अपनी झांकियां निकलेंगी। इसके साथ ही सभी पार्टी ऑफिस और विधानसभा में भी झंडोत्तोलन किया जाएगा। राजद, भाजपा, कांग्रेस ऑफिस में भी तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा, ‘आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह गौरवशाली अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला।’ गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की कुछ तस्वीरें देखिए.. नेताओं ने अपने-अपने दफ्तरों में फहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा से लेकर यातायात, दर्शकों की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल और लाइटिंग तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान और आसपास 1500 जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… पटना के गांधी मैदान में आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार गांधी मैदान में झंडा फहराएंगे। मुख्यमंत्री के झंडोत्तोलन के बाद परेड की सलामी और अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान 13 विभाग अलग-अलग थीम पर अपनी झांकियां निकलेंगी। इसके साथ ही सभी पार्टी ऑफिस और विधानसभा में भी झंडोत्तोलन किया जाएगा। राजद, भाजपा, कांग्रेस ऑफिस में भी तिरंगा फहराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लिखा, ‘आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह गौरवशाली अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत मिला।’ गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की कुछ तस्वीरें देखिए.. नेताओं ने अपने-अपने दफ्तरों में फहराया तिरंगा स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा से लेकर यातायात, दर्शकों की सुविधा, साफ-सफाई, पेयजल और लाइटिंग तक के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गांधी मैदान और आसपास 1500 जवानों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *