रोहतक में जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को निशाने पर लेते हुए कहा कि भाजपा रूढ़िवादी मानसिकता वाले लोगों से भरी हुई है। डॉ. अर्चना गुप्ता को डॉक्टर की उपाधि कहां से मिली, यह हमें पूछना चाहिए। क्योंकि डॉक्टर की धर्म व जाति नहीं होती। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता एक विशेष वर्ग की बात करती है। विशेष वर्ग की बात करने से राजनीति नहीं होती, राजनीति तो 36 बिरादरी को साथ लेकर की जाती है। मैं तो अर्चना गुप्ता को अनपढ़ मानता हूं। ये पढ़े लिखे डॉक्टर लगा रहे है, लेकिन ये पढ़े-लिखे अनपढ़ है, नासमझ है। भाजपा के बहकावे में ना आए युवा
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा के युवा भाजपा नेताओं के बहकावे में ना आए। क्योंकि भाजपा नेता दोबारा हरियाणा के भाईचारे को बिगाड़ना चाहते है। राजकुमार सैनी व रामचंद्र जांगड़ा का ही दूसरा रूप अर्चना गुप्ता है, जो लोगों के भाईचारे में जहर घोलने का काम कर रही है। खूंटी पर कपड़े किसके टंगेंगे, समय बताएगा
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि अर्चना गुप्ता दोबारा हरियाणा में आग लगवाना चाहती है, हरियाणा को बांटना चाहती है। खूंटी पर कपड़े टांगने वाले बयान पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि खूंटी पर कपड़े किसके टंगेंगे, यह तो समय बताएगा। आने वाले हालात बताएंगे। पद आते-जाते हैं, लोगों के मन से गंवाई जगह नहीं आती
दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता अपनी वाणी, सोच व मानसिकता में बदलाव लाए। वरना ये पद आते जाते रहते है, मगर लोगों के मन में गंवाई हुई जगह वापस पाना मुश्किल हो जाता है, असंभव हो जाता है। पगड़ी, कुर्ता, पजामा और डोगा हरियाणा की शान, पहचान व स्वाभिमान के प्रतीक हैं। हरियाणा की संस्कृति, परंपराओं और हरियाणवी अस्मिता पर किसी भी तरह की बेहूदा टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


