सीएम भजनलाल शर्मा करणी सिंह स्टेडियम में फहराएंगे तिरंगा:बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, 15 प्लाटून करेंगी मार्चपास्ट

सीएम भजनलाल शर्मा करणी सिंह स्टेडियम में फहराएंगे तिरंगा:बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, 15 प्लाटून करेंगी मार्चपास्ट

स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह आज बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके पहले सीएम शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। समारोह में देश के अलग-अलग हिस्सों और राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। राजस्थानी मांगणियार कलाकार वंदे मातरम की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा चरी, कालबेलिया, भवई और गेर नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के मथुरा से आए कलाकार मयूर नृत्य प्रस्तुत करेंगे। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के कलाकार छाऊ और रायबेसे और ओडिशा के कलाकार पाइका नृत्य की प्रस्तुति देंगे। करीब 1200 स्कूली बच्चे भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 15 प्लाटून करेंगी मार्चपास्ट
डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मुख्य समारोह में परेड, बैंड, मार्चपास्ट, ऊंट दल सहित कई कार्यक्रम होंगे। परेड कमांडर IPS प्रतीक के नेतृत्व में विभिन्न सुरक्षा और पुलिस बलों की 15 प्लाटून मार्चपास्ट करेंगी। परेड में हाड़ी रानी महिला बटालियन अजमेर, बीकानेर पुलिस की महिला और पुरुष टुकड़ियां, GRP, दसवीं बटालियन RAC बीकानेर, केंद्रीय कारागार, पंजाब पुलिस, तीसरी बटालियन RAC बीकानेर, बॉर्डर होमगार्ड, अर्बन होमगार्ड, NCC आर्मी विंग और गर्ल्स विंग शामिल होंगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *