दरभंगा- स्वतंत्रता दिवस पोलो मैदान में मंत्री शैलेंद्र करेंगे ध्वाजारोहण:मुख्य समारोह स्थल पर हर एंट्री गेट पर होगी चेकिंग, महादलित टोलों में बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगा

दरभंगा- स्वतंत्रता दिवस पोलो मैदान में मंत्री शैलेंद्र करेंगे ध्वाजारोहण:मुख्य समारोह स्थल पर हर एंट्री गेट पर होगी चेकिंग, महादलित टोलों में बुजुर्ग फहराएंगे तिरंगा

80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य समारोह 15 अगस्त को लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम, पोलो मैदान में आयोजित होगा। समारोह में सुबह 9:05 बजे बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह दरभंगा जिले के प्रभारी मंत्री कुमार शैलेंद्र ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने संयुक्त आदेश जारी कर सुरक्षा, यातायात और निगरानी की व्यापक व्यवस्था की है। मुख्य समारोह में बीएमपी, जिला पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के प्लाटून सामूहिक परेड में शामिल होंगे। परेड का समावेशन परिचारी प्रवर प्रिया राज और द्वितीय परेड समादेशक परिचारी रूपक कुमार करेंगे। मुख्य समारोह स्थल पर हर एंट्री गेट पर होगी चेकिंग मुख्य समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी और एचएचएमडी की व्यवस्था की जाएगी। दर्शक दीर्घा और आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। समारोह स्थल और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी को लगाया गया है। झंडा मंच की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसडीओ सदर और एसडीपीओ सदर को दी गई है। यातायात व्यवस्था को लेकर डीएसपी ट्रैफिक और यातायात थाना अध्यक्ष को विशेष निर्देश दिया गया है। प्रमुख चौक-चौराहों पर सुबह 6 बजे से पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को सुबह 7 बजे अपने-अपने स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। पोलो मैदान का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समाहरणालय के अंबेडकर सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। डीएम ने समारोह को गरिमामय, हर्षोल्लासपूर्ण और आकर्षक तरीके से आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नेहरू स्टेडियम को समतल करने और जलजमाव व कीचड़ से मुक्त रखने का निर्देश भवन निर्माण विभाग को दिया। बैठक के बाद डीएम और एसएसपी ने पोलो मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों को मैदान की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। समारोह स्थल पर पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था नजारत शाखा के माध्यम से की जाएगी। 15 अगस्त को जिले के विभिन्न कार्यालयों में भी निर्धारित समय पर ध्वजारोहण होगा। नेहरू स्टेडियम में सुबह 9:05 बजे के बाद आयुक्त कार्यालय में 9:45 बजे, आईजी कार्यालय में 10 बजे, समाहरणालय में 10:15 बजे, एसएसपी कार्यालय में 10:25 बजे, डीडीसी कार्यालय में 10:35 बजे, एसडीओ सदर कार्यालय में 10:45 बजे, पुलिस लाइन में 11 बजे और जिला परिषद में 11:15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अलावा सुबह 6 बजे प्रभात फेरी, दोपहर 2:30 बजे इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता और शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। महादलित टोलों में बुजुर्ग करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिले के चयनित महादलित टोलों और बस्तियों में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। इन स्थानों पर महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद पदाधिकारी लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। जिला स्तर से प्रतिनियुक्त अधिकारियों वाले स्थानों पर कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे तक और अन्य महादलित टोलों में सुबह 8 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। प्रखंड स्तर पर बीडीओ, सीओ और अन्य पदाधिकारी भी चयनित टोलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आयुक्त हिमांशु कुमार राय और पुलिस महानिरीक्षक मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा नगर निगम के वार्ड-33 स्थित रहमगंज धोबीटोला में शामिल होंगे। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर पंचायत अंतर्गत बरहेता रविदास टोला में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। सहायक समाहर्ता कल्पना रावत वार्ड-46 डोम टोला, कबीलपुर, संयुक्त सचिव सह बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार वार्ड-21 मुफ्ती मोहल्ला, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता वार्ड-20 भगवान दास महादलित टोला, डीडीसी वासुदेवपुर पंचायत के राम टोला, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन वार्ड-23 किला घाट बाजितपुर-महदौली और अपर समाहर्ता राजस्व बहादुरपुर प्रखंड के हरिपट्टी पंचायत स्थित पोखरभिंडा रविदास टोला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से इन कार्यक्रमों में लोगों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्य समारोह 15 अगस्त को लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम, पोलो मैदान में आयोजित होगा। समारोह में सुबह 9:05 बजे बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग के मंत्री सह दरभंगा जिले के प्रभारी मंत्री कुमार शैलेंद्र ध्वजारोहण करेंगे। समारोह को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने संयुक्त आदेश जारी कर सुरक्षा, यातायात और निगरानी की व्यापक व्यवस्था की है। मुख्य समारोह में बीएमपी, जिला पुलिस, गृह रक्षा वाहिनी, एनसीसी और स्काउट एंड गाइड के प्लाटून सामूहिक परेड में शामिल होंगे। परेड का समावेशन परिचारी प्रवर प्रिया राज और द्वितीय परेड समादेशक परिचारी रूपक कुमार करेंगे। मुख्य समारोह स्थल पर हर एंट्री गेट पर होगी चेकिंग मुख्य समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी प्रवेश द्वारों पर डीएफएमडी और एचएचएमडी की व्यवस्था की जाएगी। दर्शक दीर्घा और आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। समारोह स्थल और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी को लगाया गया है। झंडा मंच की सुरक्षा की जिम्मेदारी एसडीओ सदर और एसडीपीओ सदर को दी गई है। यातायात व्यवस्था को लेकर डीएसपी ट्रैफिक और यातायात थाना अध्यक्ष को विशेष निर्देश दिया गया है। प्रमुख चौक-चौराहों पर सुबह 6 बजे से पर्याप्त संख्या में यातायात पुलिस की तैनाती रहेगी। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल को सुबह 7 बजे अपने-अपने स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। पोलो मैदान का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर समाहरणालय के अंबेडकर सभागार में डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में बैठक भी हुई। डीएम ने समारोह को गरिमामय, हर्षोल्लासपूर्ण और आकर्षक तरीके से आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नेहरू स्टेडियम को समतल करने और जलजमाव व कीचड़ से मुक्त रखने का निर्देश भवन निर्माण विभाग को दिया। बैठक के बाद डीएम और एसएसपी ने पोलो मैदान का निरीक्षण किया। अधिकारियों को मैदान की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। समारोह स्थल पर पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था नजारत शाखा के माध्यम से की जाएगी। 15 अगस्त को जिले के विभिन्न कार्यालयों में भी निर्धारित समय पर ध्वजारोहण होगा। नेहरू स्टेडियम में सुबह 9:05 बजे के बाद आयुक्त कार्यालय में 9:45 बजे, आईजी कार्यालय में 10 बजे, समाहरणालय में 10:15 बजे, एसएसपी कार्यालय में 10:25 बजे, डीडीसी कार्यालय में 10:35 बजे, एसडीओ सदर कार्यालय में 10:45 बजे, पुलिस लाइन में 11 बजे और जिला परिषद में 11:15 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके अलावा सुबह 6 बजे प्रभात फेरी, दोपहर 2:30 बजे इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता और शाम 6 बजे से 8:30 बजे तक ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। महादलित टोलों में बुजुर्ग करेंगे ध्वजारोहण स्वतंत्रता दिवस पर जिले के चयनित महादलित टोलों और बस्तियों में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। इन स्थानों पर महादलित समुदाय के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद पदाधिकारी लोगों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। जिला स्तर से प्रतिनियुक्त अधिकारियों वाले स्थानों पर कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे तक और अन्य महादलित टोलों में सुबह 8 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। प्रखंड स्तर पर बीडीओ, सीओ और अन्य पदाधिकारी भी चयनित टोलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आयुक्त हिमांशु कुमार राय और पुलिस महानिरीक्षक मिथिला प्रक्षेत्र दरभंगा नगर निगम के वार्ड-33 स्थित रहमगंज धोबीटोला में शामिल होंगे। डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर पंचायत अंतर्गत बरहेता रविदास टोला में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। सहायक समाहर्ता कल्पना रावत वार्ड-46 डोम टोला, कबीलपुर, संयुक्त सचिव सह बंदोबस्त पदाधिकारी मनोज कुमार वार्ड-21 मुफ्ती मोहल्ला, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता वार्ड-20 भगवान दास महादलित टोला, डीडीसी वासुदेवपुर पंचायत के राम टोला, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन वार्ड-23 किला घाट बाजितपुर-महदौली और अपर समाहर्ता राजस्व बहादुरपुर प्रखंड के हरिपट्टी पंचायत स्थित पोखरभिंडा रविदास टोला में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से इन कार्यक्रमों में लोगों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों को गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *