दरभंगा- डीएमसीएच में 9 साल के बच्चे की प्लास्टिक सर्जरी:जलने के कारण उसकी दाहिनी जांघ पर हुआ था जख्म, 8 महीने से चल रहा था इलाज

दरभंगा- डीएमसीएच में 9 साल के बच्चे की प्लास्टिक सर्जरी:जलने के कारण उसकी दाहिनी जांघ पर हुआ था जख्म, 8 महीने से चल रहा था इलाज

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा को और मजबूत करते हुए पांचवीं मंजिल पर तैयार शल्य कक्ष में शुक्रवार को कार्य का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त सह डीएमसीएच रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय के अध्यक्ष हिमांशु कुमार राय और जिलाधिकारी सह समिति के उपाध्यक्ष कौशल कुमार ने किया। शल्य कक्ष के शुभारंभ के साथ ही यहां 9 वर्षीय मो. हामिद की सफल प्लास्टिक सर्जरी भी की गई। चिकित्सकों के अनुसार जलने के कारण उसकी दाहिनी जांघ में घाव हो गया था, जो करीब आठ महीने से ठीक नहीं हो रहा था। प्लास्टिक सर्जरी टीम ने ऑपरेशन कर घाव का उपचार किया। ऑपरेशन के बाद बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। ऑपरेशन बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। टीम में सहायक प्राध्यापक डॉ. मेराज अहमद एवं डॉ. राजेश कुमार तथा सीनियर रेजिडेंट डॉ. आसिफ अली शामिल रहे। निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) हरि दामोदर सिंह के साथ डॉ. रवि एवं डॉ. मनोज कुमार ने ऑपरेशन के दौरान आवश्यक चिकित्सा सहयोग दिया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, डीएमसी प्राचार्य डॉ. (प्रो.) उमेश चन्द्र झा, डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. (प्रो.) जगदीश चन्द्र, क्षेत्रीय अपर निदेशक एवं उप निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) संजय कुमार झा, उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा, डॉ. कमरूद्दीन अंसारी समेत अन्य चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक मौजूद रहे। डीएमसीएच अधीक्षक ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कुल आठ अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध हैं। विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि न्यूरो सर्जरी विभाग के ओटी और आईसीयू में भी सेवा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। जल्द ही न्यूरो सर्जरी से संबंधित सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी के शल्य कक्ष में नियमित कार्य शुरू होने से जलने और जटिल घाव से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। वहीं न्यूरो सर्जरी सहित अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से दरभंगा के साथ उत्तर बिहार के मरीजों को भी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी की सुविधा को और मजबूत करते हुए पांचवीं मंजिल पर तैयार शल्य कक्ष में शुक्रवार को कार्य का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त सह डीएमसीएच रोगी कल्याण समिति के शासी निकाय के अध्यक्ष हिमांशु कुमार राय और जिलाधिकारी सह समिति के उपाध्यक्ष कौशल कुमार ने किया। शल्य कक्ष के शुभारंभ के साथ ही यहां 9 वर्षीय मो. हामिद की सफल प्लास्टिक सर्जरी भी की गई। चिकित्सकों के अनुसार जलने के कारण उसकी दाहिनी जांघ में घाव हो गया था, जो करीब आठ महीने से ठीक नहीं हो रहा था। प्लास्टिक सर्जरी टीम ने ऑपरेशन कर घाव का उपचार किया। ऑपरेशन के बाद बच्चे को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। ऑपरेशन बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में किया गया। टीम में सहायक प्राध्यापक डॉ. मेराज अहमद एवं डॉ. राजेश कुमार तथा सीनियर रेजिडेंट डॉ. आसिफ अली शामिल रहे। निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) हरि दामोदर सिंह के साथ डॉ. रवि एवं डॉ. मनोज कुमार ने ऑपरेशन के दौरान आवश्यक चिकित्सा सहयोग दिया। इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, डीएमसी प्राचार्य डॉ. (प्रो.) उमेश चन्द्र झा, डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. (प्रो.) जगदीश चन्द्र, क्षेत्रीय अपर निदेशक एवं उप निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार, रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) संजय कुमार झा, उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा, डॉ. कमरूद्दीन अंसारी समेत अन्य चिकित्सक, नर्सिंग कर्मी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक मौजूद रहे। डीएमसीएच अधीक्षक ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कुल आठ अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध हैं। विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि न्यूरो सर्जरी विभाग के ओटी और आईसीयू में भी सेवा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। जल्द ही न्यूरो सर्जरी से संबंधित सेवाएं भी शुरू की जाएंगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बर्न एवं प्लास्टिक सर्जरी के शल्य कक्ष में नियमित कार्य शुरू होने से जलने और जटिल घाव से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। वहीं न्यूरो सर्जरी सहित अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से दरभंगा के साथ उत्तर बिहार के मरीजों को भी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *