समस्तीपुर के पटेल मैदान में दामोदर राउत करेंगे ध्वाजारोहण:प्रभारी मंत्री परेड की सलामी लेंगे, तिरंगा फहराने के बाद जनसभा को संबोधित भी करेंगे

समस्तीपुर के पटेल मैदान में दामोदर राउत करेंगे ध्वाजारोहण:प्रभारी मंत्री परेड की सलामी लेंगे, तिरंगा फहराने के बाद जनसभा को संबोधित भी करेंगे

80वेंं स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह समस्तीपुर के पटेल मैदान में आयोजित होगा। जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ध्वजारोहन करेंगे। इस मौके पर वह बिहार पुलिस के साथ ही बीएमपी, एनसीसी, स्काउंट व गाइड के परेड की सलामी लेंगे। वे ध्वजारोहन के बाद जिलावासी को संबोधित करेंगे। उधर, स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पूर्व शुक्रवार संध्या डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने परेड का रिहर्सल का निरीक्षण किया। दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी प्रभार की गलत गतिविधि पर नजर के लिए जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक किलोमीटर लंबी निकाली तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से मोहनपुर से कलेक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व डीएम रोशन कुशवाहा ने की। वह खुद तिरंगा लेकर आगे-आगे चल रहे थे। तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम् गीत से देशभक्ति ओतप्रोत रहा। जुलूस के दौरान लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम् का नारा लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी के साथ ही स्कूली बच्चे,एनजीओ और सामाजिक संगठन व राजनीतिक दलों के लोगों ने भी भाग लिया। 80वेंं स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह समस्तीपुर के पटेल मैदान में आयोजित होगा। जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ध्वजारोहन करेंगे। इस मौके पर वह बिहार पुलिस के साथ ही बीएमपी, एनसीसी, स्काउंट व गाइड के परेड की सलामी लेंगे। वे ध्वजारोहन के बाद जिलावासी को संबोधित करेंगे। उधर, स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पूर्व शुक्रवार संध्या डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने परेड का रिहर्सल का निरीक्षण किया। दूसरी ओर स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी प्रभार की गलत गतिविधि पर नजर के लिए जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एक किलोमीटर लंबी निकाली तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से मोहनपुर से कलेक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व डीएम रोशन कुशवाहा ने की। वह खुद तिरंगा लेकर आगे-आगे चल रहे थे। तिरंगा यात्रा के दौरान वंदे मातरम् गीत से देशभक्ति ओतप्रोत रहा। जुलूस के दौरान लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम् का नारा लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी के साथ ही स्कूली बच्चे,एनजीओ और सामाजिक संगठन व राजनीतिक दलों के लोगों ने भी भाग लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *