बेगूसराय में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे जिले में राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह और जश्न का माहौल है। मुख्य समारोह गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां जिला के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव 9:05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। गांधी स्टेडियम में ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों व प्रशासनिक विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों, अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह के अलावा जिले के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों, न्यायालयों एवं संस्थानों में भी ध्वजारोहण की गई हैं। इस अवसर पर शाम में दिनकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकार, स्कूली बच्चे और सांस्कृतिक दल देशभक्ति पर आधारित गीत, नृत्य और नाटकों की प्रस्तुतियां देंगे। स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बज रहे देशभक्ति गीतों से माहौल पूरी तरह राष्ट्रीय भक्ति से ओत-प्रोत है। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन का कार्यक्रम 8:40 बजे- एसपी का सलामी मंच पर सैल्यूट 8:45 बजे- डीएम का सलामी मंच पर सैल्यूट 8:47 बजे- डीआईजी का सलामी मंच पर सैल्यूट 8:50 बजे- प्रभारी मंत्री का सलामी मंच पर सैल्यूट 8:55 बजे- प्रभारी मंत्री द्वारा सलामी गारद का निरीक्षण 9:00 बजे- वंदे मातरम् का गायन 9:05 बजे- प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण, सलामी गारद द्वारा राष्ट्रध्वज की सलामी एवं राष्ट्र गान 9:07 बजे- प्रभारी मंत्री का संबोधन, विभिन्न क्षेत्रों और विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले के बीच पुरस्कार वितरण 9:46 बजे- राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का गायन 9:50 बजे- राष्ट्र गान जन गण मन का गायन 9:55 बजे- समाहरणालय में ध्वजारोहण 6:30 बजे शाम से दिनकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम बेगूसराय में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे जिले में राष्ट्रीय पर्व को लेकर उत्साह और जश्न का माहौल है। मुख्य समारोह गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां जिला के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव 9:05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। गांधी स्टेडियम में ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, डीएम श्रीकांत शास्त्री और एसपी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों व प्रशासनिक विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों, अधिकारियों और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। मुख्य समारोह के अलावा जिले के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों, न्यायालयों एवं संस्थानों में भी ध्वजारोहण की गई हैं। इस अवसर पर शाम में दिनकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय कलाकार, स्कूली बच्चे और सांस्कृतिक दल देशभक्ति पर आधारित गीत, नृत्य और नाटकों की प्रस्तुतियां देंगे। स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बज रहे देशभक्ति गीतों से माहौल पूरी तरह राष्ट्रीय भक्ति से ओत-प्रोत है। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिला प्रशासन का कार्यक्रम 8:40 बजे- एसपी का सलामी मंच पर सैल्यूट 8:45 बजे- डीएम का सलामी मंच पर सैल्यूट 8:47 बजे- डीआईजी का सलामी मंच पर सैल्यूट 8:50 बजे- प्रभारी मंत्री का सलामी मंच पर सैल्यूट 8:55 बजे- प्रभारी मंत्री द्वारा सलामी गारद का निरीक्षण 9:00 बजे- वंदे मातरम् का गायन 9:05 बजे- प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण, सलामी गारद द्वारा राष्ट्रध्वज की सलामी एवं राष्ट्र गान 9:07 बजे- प्रभारी मंत्री का संबोधन, विभिन्न क्षेत्रों और विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले के बीच पुरस्कार वितरण 9:46 बजे- राष्ट्र गीत वंदे मातरम् का गायन 9:50 बजे- राष्ट्र गान जन गण मन का गायन 9:55 बजे- समाहरणालय में ध्वजारोहण 6:30 बजे शाम से दिनकर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम


