खैरथल-तिजारा जिले में 38 प्रतिभाएं, अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित:98 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी का होगा सम्मान, जनसुनवाई के लिए पुलिस भी होगी सम्मानित

खैरथल-तिजारा जिले में 38 प्रतिभाएं, अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित:98 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी का होगा सम्मान, जनसुनवाई के लिए पुलिस भी होगी सम्मानित

खैरथल-तिजारा जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 38 व्यक्तियों और सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा, पशुपालन, पर्यावरण, महिला सशक्तीकरण, पुलिस जागरूकता, प्रशासन, खेल और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए इनका चयन किया गया है। पशुपालन क्षेत्र में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. चन्द्रप्रकाश सैनी को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत जिले में सर्वाधिक 2,036 पशु स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक गौरव बत्तरा को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग और शैक्षणिक नवाचारों के लिए सम्मान दिया जाएगा। 98 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी होंगे सम्मानित बोर्ड परीक्षा 2026 में 98 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी स्वाधीनता दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रियांका, आशा, कनिका, पियूष, रजनीत, नेहा और आज्या शामिल हैं। इनमें अंजली ने 10वीं कक्षा में 98.67 प्रतिशत, प्रियांका ने 12वीं में 98.60 प्रतिशत और कनिका ने 12वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। पर्यावरण और महिला सशक्तीकरण में योगदान पर्यावरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में श्रीराम यादव और कृष्णा शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। वहीं, अलवर की स्वेच्छा संस्था को महिलाओं और बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने के उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मान दिया जाएगा। पुलिस जागरूकता और जनसुनवाई के लिए भी सम्मान पुलिस जागरूकता के क्षेत्र में ततारपुर थाने की सुरक्षा सखी सुनीता देवी और खैरथल थाने की सुरक्षा सखी शिवानी शर्मा को सम्मानित किया जाएगा। दोनों ने स्कूल-कॉलेजों में Raj-Cop Citizen App और साइबर अपराध को लेकर जागरूकता अभियान चलाने में योगदान दिया है। पूजा छितरोलिया को संपर्क पोर्टल और जनसुनवाई से जुड़ी शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए सम्मानित किया जाएगा। अधिकारी-कर्मचारियों और प्रधानाचार्यों को भी मिलेगा सम्मान सम्मानित होने वालों की सूची में फूल चन्द, मुकेश कुमार शर्मा, विशाल गुप्ता, बरसत खान, दीपक सिंह, गाइड कैप्टन भारती, यतेश यादव, अमित जुगल, सुषमा पटवारी, लक्ष्मी राम शर्मा और हेमन्त कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं। वहीं, नामांकन बढ़ाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधानाचार्य संतोष कुमारी, रतिराम सैनी और राकेश कुमार को भी सम्मानित किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *