सीतामढ़ी में 16 अगस्त को भारत-नेपाल सीमा पर 90 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोग तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देंगे। यह श्रृंखला जिले के पांच सीमावर्ती प्रखंडों से होकर गुजरेगी। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता दर्शाना है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में डीएम रिची पांडेय और डीडीसी श्वेता भारती ने प्रेस ब्रीफिंग की। मानव श्रृंखला में जनप्रतिनिधि-अधिकारी शामिल डीएम ने बताया कि मानव श्रृंखला में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, युवा, सामाजिक संगठन और आम लोग शामिल होंगे। डीएम रिची पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में इतनी लंबी मानव श्रृंखला का बनना एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों से 16 अगस्त की सुबह उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल घरों पर झंडा लगाने का अभियान नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता, त्याग, बलिदान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। डीडीसी बोलीं-यातायात, सुरक्षा, पेयजल पर जोर डीडीसी श्वेता भारती ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित प्रखंडों और विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। यातायात, सुरक्षा, पेयजल और चिकित्सा जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मानव श्रृंखला सीतामढ़ी से देश-दुनिया तक एकता और देशभक्ति का मजबूत संदेश पहुंचाएगी। सीतामढ़ी में 16 अगस्त को भारत-नेपाल सीमा पर 90 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोग तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देंगे। यह श्रृंखला जिले के पांच सीमावर्ती प्रखंडों से होकर गुजरेगी। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक चलेगा। इसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता दर्शाना है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय में डीएम रिची पांडेय और डीडीसी श्वेता भारती ने प्रेस ब्रीफिंग की। मानव श्रृंखला में जनप्रतिनिधि-अधिकारी शामिल डीएम ने बताया कि मानव श्रृंखला में व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, युवा, सामाजिक संगठन और आम लोग शामिल होंगे। डीएम रिची पांडेय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इलाके में इतनी लंबी मानव श्रृंखला का बनना एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने जिलेवासियों से 16 अगस्त की सुबह उत्साह और अनुशासन के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल घरों पर झंडा लगाने का अभियान नहीं है, बल्कि स्वतंत्रता, त्याग, बलिदान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। डीडीसी बोलीं-यातायात, सुरक्षा, पेयजल पर जोर डीडीसी श्वेता भारती ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित प्रखंडों और विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है। यातायात, सुरक्षा, पेयजल और चिकित्सा जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मानव श्रृंखला सीतामढ़ी से देश-दुनिया तक एकता और देशभक्ति का मजबूत संदेश पहुंचाएगी।


