सीतामढ़ी पुलिस ने कुख्यात अपराधी बुधन ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बुधन ठाकुर सीतामढ़ी जिले में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोपों में फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी तस्वीर और पहचान सार्वजनिक करते हुए आम लोगों से उसकी गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की है। पुलिस के अनुसार, बुधन ठाकुर सुप्पी थाना क्षेत्र के मड़पा ईश्वर दास गांव का निवासी है और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में महिंदवारा थाना क्षेत्र में हुई रामाशंकर राय हत्याकांड में बुधन ठाकुर का नाम प्रमुखता से सामने आया था। पुलिस जांच में यह आरोप लगा है कि फरार कुख्यात राकेश राय के कहने पर जेल से बाहर आए बुधन ठाकुर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रामाशंकर राय की हत्या की थी। रामाशंकर राय को कुख्यात सरोज राय का रिश्तेदार बताया जाता है। इस घटना के बाद से बुधन ठाकुर फरार है। 2016 में रंगदारी मामले में गया था जेल पुलिस जांच में बुधन ठाकुर का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसका नाम पहले भी आपराधिक गिरोहों से जुड़े मामलों में आता रहा है। वर्ष 2016 में उसे रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। न्यायालय के आदेश के बाद उसके घर पर इश्तेहार भी चस्पा किया जा चुका है। पुलिस ने आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। सीतामढ़ी पुलिस ने कुख्यात अपराधी बुधन ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। बुधन ठाकुर सीतामढ़ी जिले में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोपों में फरार चल रहा है। पुलिस ने उसकी तस्वीर और पहचान सार्वजनिक करते हुए आम लोगों से उसकी गिरफ्तारी में सहयोग की अपील की है। पुलिस के अनुसार, बुधन ठाकुर सुप्पी थाना क्षेत्र के मड़पा ईश्वर दास गांव का निवासी है और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हाल ही में महिंदवारा थाना क्षेत्र में हुई रामाशंकर राय हत्याकांड में बुधन ठाकुर का नाम प्रमुखता से सामने आया था। पुलिस जांच में यह आरोप लगा है कि फरार कुख्यात राकेश राय के कहने पर जेल से बाहर आए बुधन ठाकुर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रामाशंकर राय की हत्या की थी। रामाशंकर राय को कुख्यात सरोज राय का रिश्तेदार बताया जाता है। इस घटना के बाद से बुधन ठाकुर फरार है। 2016 में रंगदारी मामले में गया था जेल पुलिस जांच में बुधन ठाकुर का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसका नाम पहले भी आपराधिक गिरोहों से जुड़े मामलों में आता रहा है। वर्ष 2016 में उसे रंगदारी के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन के निर्देश पर पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। न्यायालय के आदेश के बाद उसके घर पर इश्तेहार भी चस्पा किया जा चुका है। पुलिस ने आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।


