खड़गे के अपमान पर कांग्रेस का आक्रोश मार्च:भाजपा पर भेदभाव की राजनीति का आरोप लगाया, केंद्र के खिलाफ नारेबाजी

खड़गे के अपमान पर कांग्रेस का आक्रोश मार्च:भाजपा पर भेदभाव की राजनीति का आरोप लगाया, केंद्र के खिलाफ नारेबाजी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सीवान में कांग्रेस पार्टी के बैनर तले आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च जेपी चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘दलितों का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’, ‘भारत का संविधान जिंदाबाद’,‘छुआछूत और भेदभाव की राजनीति करने वाली भाजपा शर्म करो’ तथा ‘देश को विखंडित करने वाली राजनीति मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए। मार्च में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। अंबेडकर चौक पहुंचने के बाद सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने की। उन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर भाजपा और उससे जुड़े संगठनों पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद भाजपा के अनुषंगी संगठन श्रीराम सेना द्वारा कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण के पीछे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी को कारण बताया जाना दलित समाज के प्रति अपमानजनक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस शुरुआत से ही छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देने की विचारधारा पर काम करते रहे हैं। देश संविधान के अनुसार चलेगा-प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नफरत की विचारधारा वाली राजनीति समाज में गैरबराबरी को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और किसी भी तरह के भेदभाव को स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव ने कहा कि जिन लोगों ने सदियों तक समाज के एक वर्ग को बराबरी का अधिकार नहीं दिया, वे आज भी अपनी उसी विचारधारा पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक समानता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। आक्रोश मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान और सामाजिक समानता के पक्ष में नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि दलितों और वंचित वर्गों के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सीवान में कांग्रेस पार्टी के बैनर तले आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च जेपी चौक से शुरू होकर अंबेडकर चौक तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने ‘दलितों का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’, ‘भारत का संविधान जिंदाबाद’,‘छुआछूत और भेदभाव की राजनीति करने वाली भाजपा शर्म करो’ तथा ‘देश को विखंडित करने वाली राजनीति मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए। मार्च में कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों से जुड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। अंबेडकर चौक पहुंचने के बाद सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने की। उन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण को लेकर भाजपा और उससे जुड़े संगठनों पर निशाना साधा। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली के बाद भाजपा के अनुषंगी संगठन श्रीराम सेना द्वारा कार्यक्रम स्थल का शुद्धिकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण के पीछे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी को कारण बताया जाना दलित समाज के प्रति अपमानजनक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस शुरुआत से ही छुआछूत और सामाजिक भेदभाव को बढ़ावा देने की विचारधारा पर काम करते रहे हैं। देश संविधान के अनुसार चलेगा-प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि नफरत की विचारधारा वाली राजनीति समाज में गैरबराबरी को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देता है और किसी भी तरह के भेदभाव को स्वीकार नहीं किया जा सकता। कांग्रेस नेता विश्वनाथ यादव ने कहा कि जिन लोगों ने सदियों तक समाज के एक वर्ग को बराबरी का अधिकार नहीं दिया, वे आज भी अपनी उसी विचारधारा पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक समानता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। आक्रोश मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान और सामाजिक समानता के पक्ष में नारे लगाए। नेताओं ने कहा कि दलितों और वंचित वर्गों के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *