रोहतक में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च:अंबेडकर चौक से बापू पार्क तक की नारेबाजी, भूपेंद्र हुड्डा हुए शामिल

रोहतक में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला रोष मार्च:अंबेडकर चौक से बापू पार्क तक की नारेबाजी, भूपेंद्र हुड्डा हुए शामिल

रोहतक में कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ रोष मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रोष मार्च में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ तीनों विधायक व पूर्व मंत्री भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद वहां का गंगाजल से शुद्धिकरण करवाना दर्शाता है कि भाजपा की सोच क्या है। यह एक व्यक्ति का अपमान नहीं किया, बल्कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए संविधान का अपमान किया है। संविधान में अपमान की नहीं जगह
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने किा कि जिन लोगों ने आजादी दिलवाई, भाजपा ने उनका अपमान किया है। संविधान में अपमान की कोई जगह नहीं है। आज पूरे देश में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। जिन कुर्बानियों के बाद संविधान बनाया गया था, आज उसकी शक्तियों को कमजोर किया जा रहा है। भाजपा ने 12 साल में हिंदू-मुसलमान की राजनीति की
विधायक भारत भूषण बतरा ने कहा कि भाजपा सरकार के 12 साल की देन हमारे सामने है। स्वतंत्रता संग्राम में सबका योगदान था, लेकिन भाजपा ने 12 साल में केवल हिंदू मुसलमान की राजनीति की। भाजपा के मनुवादी प्रवृति के तहत गलत काम हुआ। सरकार को ऐसे व्यक्ति के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए। बाबा साहेब का भाजपा ने किया अपमान
विधायक बीबी बतरा ने कहा कि भाजपा का दलित समाज के खिलाफ उठाया गलत कदम है। भाजपा दलित समाज का अपमान कर रही है। इससे संविधान व बाबा साहेब का अपमान भी हुआ है। ऐसे कृत्य की भर्त्सना करनी चाहिए। भाजपा सरकार ने सबकुछ मटियामेट कर दिया है। भाजपा की शुरू हो गई उल्टी गिनती
विधायक बीबी बतरा ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अभी तो जेन-जी आए है, अभी अल्फा भी तैयार हो रहे है। भारत देश का ऐसा ना हो कि पाकिस्तान व बांग्लादेश की तरह हाल हो जाए। कांग्रेस इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *