स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर बेगूसराय जिला प्रशासन की ओर से शहर में भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव के आगमन के साथ ही इस देशभक्ति यात्रा का विधिवत आगाज हुआ। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे लोगों के उत्साह से पूरा शहर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा। यह तिरंगा यात्रा शहर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क (टाउनशिप गेट) के समीप से शुरू होकर करीब 2 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ऐतिहासिक सुभाष चौक पहुंची। सुभाष चौक पहुंचने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वंदे मातरम के गायन से यात्रा का समापन किया गया। प्रभारी मंत्री बोले- देश और राज्य में राष्ट्रीय स्वाभिमान का पर्व मनाया जा रहा है तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि देश और राज्य में राष्ट्रीय स्वाभिमान का पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर घर तिरंगा यात्रा का यह कार्यक्रम पूरे बिहार में आयोजित हो रहा है, जो 17 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। आज बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में हम सभी सम्मिलित हुए हैं। प्रधानमंत्री और राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार पूरे देश के पैमाने पर पंचायत से लेकर प्रखंड, जिला से लेकर मंडल स्तर तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमने उन तमाम वीर शहीदों को सलाम और नमन किया है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानियां दी थी। बहुत जिद्दोजहद और कुर्बानियों के बाद हमारा देश आजाद हुआ था। पूरी यात्रा के दौरान NH पर लोग राष्ट्रध्वज लेकर आगे बढ़ते रहे प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज हम इस यात्रा के जरिए आजादी के प्रति अपनी दीवानगी व्यक्त कर रहे हैं और अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। करीब 2 किलोमीटर के इस पूरे यात्रा मार्ग में हर तरफ तिरंगे की अद्भुत छटा दिखाई दे रही थी। सुभाष चौक पर पहुंचकर प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर DM श्रीकांत शास्त्री, SP मनीष, स्थानीय विधायक कुंदन कुमार, नगर निगम की मेयर पिंकी देवी, उप मेयर अनीता राय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय, डीडीसी, नगर आयुक्त, सदर एसडीओ, समाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, चार प्रखंडों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह और उमंग देखा गया। पूरी यात्रा के दौरान NH पर लोग राष्ट्रध्वज लेकर आगे बढ़ते रहे। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि 17 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पूरी गरिमा और सम्मान के साथ तिरंगा जरूर फहराएं। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर बेगूसराय जिला प्रशासन की ओर से शहर में भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव के आगमन के साथ ही इस देशभक्ति यात्रा का विधिवत आगाज हुआ। हाथों में राष्ट्रध्वज थामे लोगों के उत्साह से पूरा शहर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा। यह तिरंगा यात्रा शहर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क (टाउनशिप गेट) के समीप से शुरू होकर करीब 2 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए ऐतिहासिक सुभाष चौक पहुंची। सुभाष चौक पहुंचने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वंदे मातरम के गायन से यात्रा का समापन किया गया। प्रभारी मंत्री बोले- देश और राज्य में राष्ट्रीय स्वाभिमान का पर्व मनाया जा रहा है तिरंगा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि देश और राज्य में राष्ट्रीय स्वाभिमान का पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर घर तिरंगा यात्रा का यह कार्यक्रम पूरे बिहार में आयोजित हो रहा है, जो 17 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। आज बेगूसराय जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में हम सभी सम्मिलित हुए हैं। प्रधानमंत्री और राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार पूरे देश के पैमाने पर पंचायत से लेकर प्रखंड, जिला से लेकर मंडल स्तर तक यह अभियान चलाया जा रहा है। इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हमने उन तमाम वीर शहीदों को सलाम और नमन किया है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानियां दी थी। बहुत जिद्दोजहद और कुर्बानियों के बाद हमारा देश आजाद हुआ था। पूरी यात्रा के दौरान NH पर लोग राष्ट्रध्वज लेकर आगे बढ़ते रहे प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज हम इस यात्रा के जरिए आजादी के प्रति अपनी दीवानगी व्यक्त कर रहे हैं और अमर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। करीब 2 किलोमीटर के इस पूरे यात्रा मार्ग में हर तरफ तिरंगे की अद्भुत छटा दिखाई दे रही थी। सुभाष चौक पर पहुंचकर प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मौके पर DM श्रीकांत शास्त्री, SP मनीष, स्थानीय विधायक कुंदन कुमार, नगर निगम की मेयर पिंकी देवी, उप मेयर अनीता राय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष नंदलाल राय, डीडीसी, नगर आयुक्त, सदर एसडीओ, समाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, चार प्रखंडों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। तिरंगा यात्रा को लेकर युवाओं और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह और उमंग देखा गया। पूरी यात्रा के दौरान NH पर लोग राष्ट्रध्वज लेकर आगे बढ़ते रहे। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रभारी मंत्री और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील किया है कि 17 अगस्त तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान के तहत सभी अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर पूरी गरिमा और सम्मान के साथ तिरंगा जरूर फहराएं।


