हल्द्वानी में शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:हरदोई में विशाल मार्च और सत्याग्रह का आयोजन, संविधान रक्षा का लिया संकल्प

हल्द्वानी में शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:हरदोई में विशाल मार्च और सत्याग्रह का आयोजन, संविधान रक्षा का लिया संकल्प

हरदोई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम करीब 4:30 हल्द्वानी में हुई कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। यह घटना हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी की जनसभा स्थल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति के बाद गंगाजल से कथित शुद्धिकरण से संबंधित थी। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में एक विशाल मार्च और शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे शुरू हुआ। मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर तिकुनिया पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने जातिगत मानसिकता और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। भेदभाव को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईसीसी ऑब्जर्वर पवन गोधरा ने इस घटना को संविधान और सामाजिक समानता पर हमला बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि किसी स्थान का गंगाजल से शुद्धिकरण का प्रयास अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और यह समानता की संवैधानिक भावना पर सीधी चोट है। वहीं, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जाति या सामाजिक पहचान के आधार पर किसी भी प्रकार के भेदभाव को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस सत्याग्रह में यूपीसीसी प्रवक्ता अंशु अवस्थी, कमलेश रस्तोगी, गुफरान कौशल, अजीत सिंह चंदेल, आफताब हैदर, मंजू लता मित्रा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाल सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में, सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *