वकीलों ने निकाली तिरंगा यात्रा:स्वतंत्रता दिवस पर कचहरी परिसर से शहीद उद्यान तक किया मार्च

वकीलों ने निकाली तिरंगा यात्रा:स्वतंत्रता दिवस पर कचहरी परिसर से शहीद उद्यान तक किया मार्च

बाराबंकी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अधिवक्ता परिषद और विधि प्रकोष्ठ ने तिरंगा यात्रा निकाली। कचहरी परिसर से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा का शुभारंभ सिविल कोर्ट परिसर स्थित एडीआर भवन से हुआ। यह यात्रा गेट नंबर एक से अयोध्या रोड होते हुए कलेक्ट्रेट तक पहुंची। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता और उनकी टीम ने अधिवक्ताओं पर पुष्पवर्षा कर और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने यात्रा के लिए सहयोग प्रदान किया। कलेक्ट्रेट-कचहरी के दोनों गेट खुले रखे गए थे और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। यात्रा शहीद उद्यान पार्क में समाप्त हुई। यहां वरिष्ठ अधिवक्ता और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, अधिवक्ता परिषद जिला इकाई के अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, विधि प्रकोष्ठ संयोजक अनूप यादव और अधिवक्ता परिषद के महामंत्री सचिन प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे। पूर्व एमएलसी हरि गोविंद सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। शहीद उद्यान पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के निकट वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इन संबोधनों के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *