ग्रामीण बोले-‘नल-जल योजना का पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा’:नवादा में पेयजल संकट, कादिरगंज बाजार जाम;आपूर्ति का आश्वासन

ग्रामीण बोले-‘नल-जल योजना का पानी घरों तक नहीं पहुंच रहा’:नवादा में पेयजल संकट, कादिरगंज बाजार जाम;आपूर्ति का आश्वासन

नवादा में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। शुक्रवार को नवादा सदर प्रखंड के कादिरगंज पंचायत अंतर्गत दुलारपुर गांव के महादलित टोला के निवासियों ने कादिरगंज बाजार की सड़क जाम कर दी, जिससे आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, उनके घरों तक नल-जल योजना का पानी नियमित रूप से नहीं पहुँच रहा है। भीषण गर्मी के कारण उन्हें पेयजल के लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में चापाकल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। इसी वजह से उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। सड़क जाम के कारण देवघर जाने वाले यात्रियों और नवादा आने-जाने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने मांग की कि नल-जल योजना को तत्काल दुरुस्त किया जाए और प्रत्येक घर तक नियमित रूप से पानी पहुँचाया जाए। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया जाम की सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर पानी की व्यवस्था बहाल करने और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया, जिससे आवागमन सामान्य हो गया। नल-जल योजना में लगातार आ रही खराबी और घरों तक पानी नहीं पहुँचने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। जिले के कई इलाकों में पेयजल व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। नवादा में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। शुक्रवार को नवादा सदर प्रखंड के कादिरगंज पंचायत अंतर्गत दुलारपुर गांव के महादलित टोला के निवासियों ने कादिरगंज बाजार की सड़क जाम कर दी, जिससे आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, उनके घरों तक नल-जल योजना का पानी नियमित रूप से नहीं पहुँच रहा है। भीषण गर्मी के कारण उन्हें पेयजल के लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में चापाकल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। देखें, मौके से आई तस्वीरें… ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। इसी वजह से उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। सड़क जाम के कारण देवघर जाने वाले यात्रियों और नवादा आने-जाने वाले लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने मांग की कि नल-जल योजना को तत्काल दुरुस्त किया जाए और प्रत्येक घर तक नियमित रूप से पानी पहुँचाया जाए। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया जाम की सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। अधिकारियों ने 24 घंटे के भीतर पानी की व्यवस्था बहाल करने और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया, जिससे आवागमन सामान्य हो गया। नल-जल योजना में लगातार आ रही खराबी और घरों तक पानी नहीं पहुँचने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। जिले के कई इलाकों में पेयजल व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *