सीवान शहर के हॉस्पिटल रोड में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई हॉस्पिटल रोड शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। नई शाखा का उद्घाटन सीवान के जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रमुख, पटना राजीव रंजन सिन्हा एवं सीवान जेल अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही हॉस्पिटल रोड और आसपास के क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार का रास्ता खुल गया है। नई शाखा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। DM का क्वालिटी और समय पर सर्विस देने का आग्रह शाखा के माध्यम से ग्राहकों को जमा, ऋण, डिजिटल बैंकिंग समेत विभिन्न वित्तीय सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे हॉस्पिटल रोड तथा आसपास के व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग कार्यों में सुविधा मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का विस्तार आम लोगों की सुविधा के साथ-साथ क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नई शाखा के संचालन से क्षेत्रवासियों को बैंकिंग सुविधाएं अधिक सुगमता और त्वरित रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। जिलाधिकारी ने बैंक प्रबंधन से ग्राहकों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। बैंकिंग सुविधाओं को लेकर इलाके के लोगों में उत्साह वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रमुख, पटना राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को आधुनिक, सुविधाजनक और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। हॉस्पिटल रोड में नई शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि शाखा के माध्यम से पारंपरिक बैंकिंग के साथ-साथ विभिन्न डिजिटल और वित्तीय सेवाओं का लाभ भी ग्राहकों को अपने क्षेत्र में मिल सकेगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख रुद्र दत्त, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक आर.बी. चौधरी,शाखा प्रबंधक मनोज कुमार समेत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। नई शाखा के खुलने से क्षेत्रवासियों में बैंकिंग सुविधाओं को लेकर उत्साह देखने को मिला। सीवान शहर के हॉस्पिटल रोड में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की नई हॉस्पिटल रोड शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। नई शाखा का उद्घाटन सीवान के जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रमुख, पटना राजीव रंजन सिन्हा एवं सीवान जेल अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही हॉस्पिटल रोड और आसपास के क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार का रास्ता खुल गया है। नई शाखा के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को अब बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। DM का क्वालिटी और समय पर सर्विस देने का आग्रह शाखा के माध्यम से ग्राहकों को जमा, ऋण, डिजिटल बैंकिंग समेत विभिन्न वित्तीय सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। इससे हॉस्पिटल रोड तथा आसपास के व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग कार्यों में सुविधा मिलने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं का विस्तार आम लोगों की सुविधा के साथ-साथ क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नई शाखा के संचालन से क्षेत्रवासियों को बैंकिंग सुविधाएं अधिक सुगमता और त्वरित रूप से उपलब्ध हो सकेंगी। जिलाधिकारी ने बैंक प्रबंधन से ग्राहकों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। बैंकिंग सुविधाओं को लेकर इलाके के लोगों में उत्साह वहीं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रमुख, पटना राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को आधुनिक, सुविधाजनक और बेहतर बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। हॉस्पिटल रोड में नई शाखा खुलने से स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि शाखा के माध्यम से पारंपरिक बैंकिंग के साथ-साथ विभिन्न डिजिटल और वित्तीय सेवाओं का लाभ भी ग्राहकों को अपने क्षेत्र में मिल सकेगा। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रमुख रुद्र दत्त, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक आर.बी. चौधरी,शाखा प्रबंधक मनोज कुमार समेत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। नई शाखा के खुलने से क्षेत्रवासियों में बैंकिंग सुविधाओं को लेकर उत्साह देखने को मिला।


