गोड्डा पुलिस ने 8 जुलाई को हुए बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य षडयंत्रकारी चंद्रशेखर कुमार साह उर्फ पुरन साह भी शामिल है। पुलिस ने पुरन साह की निशानदेही पर लूटे गए जेवर भी बरामद किए हैं। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले दो अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि इस कांड में शामिल अन्य अपराधी दुमका जिले के बासुकीनाथ में छिपे हुए हैं। SIT टीम ने 13 अगस्त को बासुकीनाथ में छापेमारी की इस सूचना के सत्यापन के बाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश कुमार भरद्वाज के नेतृत्व में SIT टीम ने 13 अगस्त को बासुकीनाथ में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चंद्रशेखर कुमार साह उर्फ पुरन साह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पुरन साह ने बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड के साथ-साथ जामताड़ा, बौंसी (बिहार), नौनीहाट और तालझारी (दुमका) में हुई अन्य जेवर दुकानों की लूट में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुरन साह ने बताया कि जामताड़ा, बौंसी, नौनीहाट और तालझारी लूटकांड का जेवर उसने गोड्डा की विभिन्न दुकानों में कम दाम पर बेचा था। वहीं, बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का जेवर बौंसी निवासी कारू साह के माध्यम से बौंसी के श्रवण ज्वेलर्स में बेचा गया था। पुरन साह की निशानदेही पर गोड्डा की विभिन्न जेवर दुकानों से लूटे गए जेवर बरामद किए गए। अवैध रूप से लूटे गए जेवर खरीदे और बेचे थे जेवर बरामदगी के बाद, उन ज्वेलर्स दुकान संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया जिन्होंने अवैध रूप से लूटे गए जेवर खरीदे और बेचे थे। इस संबंध में गोड्डा नगर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के संबंध में आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। गोड्डा पुलिस चोरी की घटना के खिलाफ Zero Tolerance policy पर कार्य कर रही है। पड़ोसी जिला एवं राज्यों से जेवर लूट संबंधित कांड की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम चंद्रशेखर कुमार साह उर्फ पुरन साह ग्राम ककनी नावाडीह बाभन टोला, थाना-सरैयाहाट, जिला-दुमका, कारू साह ग्राम-भीखनपुर, थाना-बौंसी, जिला-बांका बिहार, शिवशंकर कुमार ग्राम- डलिया ,थाना बौंसी, जिला-बांका (बिहार),धननंजय गायकवाड़ उर्फ राजु ग्राम-हथिर, थाना-संघोला, जिला-शोलापुर (महाराष्ट्र) वर्तमान सिद्धी विनायक ज्वेलर्स गोड्डा , पवन कुमार, ग्राम-गुलजार बाग, थाना-नगर गोड्डा, उतम कुमार साह, थाना देवडाढ़, जिला गोड्डा,अमन कुमार सर्राफ, नगर थाना गोड्डा के निवासी है। 355 ग्राम चांदी बौंसी से चोरी का बरामद सामनों में बौंसी स्थित श्रवण ज्वेलर्स से 28 ग्राम गलाया सोना बंगाल ज्वेलर्स से लूटा हुआ, बौंसी स्थित श्रवण ज्वेलर्स से 3.05 किलोग्राम गलाया हुआ चांदी (नौनीहाट एवं बौंसी से लूटा एवं चोरी का, अमन सर्राफ के पास से 114 ग्राम चांदी गुलाया हुआ बौंसी से चोरी का, उतम कुमार के पास से 10 ग्राम सोना कटा-छटा जामताड़ा से लूट का ,धननंजय गायकवाड़ उर्फ राजु के पास से 1.5 किलोग्राम चांदी तालझारी से लूटा हुआ,पवन कुमार के पास 355 ग्राम चांदी बौंसी से चोरी का बरामद किया गया है। गोड्डा पुलिस ने 8 जुलाई को हुए बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य षडयंत्रकारी चंद्रशेखर कुमार साह उर्फ पुरन साह भी शामिल है। पुलिस ने पुरन साह की निशानदेही पर लूटे गए जेवर भी बरामद किए हैं। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था। मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले दो अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। गोड्डा पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि इस कांड में शामिल अन्य अपराधी दुमका जिले के बासुकीनाथ में छिपे हुए हैं। SIT टीम ने 13 अगस्त को बासुकीनाथ में छापेमारी की इस सूचना के सत्यापन के बाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश कुमार भरद्वाज के नेतृत्व में SIT टीम ने 13 अगस्त को बासुकीनाथ में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान चंद्रशेखर कुमार साह उर्फ पुरन साह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पुरन साह ने बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड के साथ-साथ जामताड़ा, बौंसी (बिहार), नौनीहाट और तालझारी (दुमका) में हुई अन्य जेवर दुकानों की लूट में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुरन साह ने बताया कि जामताड़ा, बौंसी, नौनीहाट और तालझारी लूटकांड का जेवर उसने गोड्डा की विभिन्न दुकानों में कम दाम पर बेचा था। वहीं, बंगाल ज्वेलर्स लूटकांड का जेवर बौंसी निवासी कारू साह के माध्यम से बौंसी के श्रवण ज्वेलर्स में बेचा गया था। पुरन साह की निशानदेही पर गोड्डा की विभिन्न जेवर दुकानों से लूटे गए जेवर बरामद किए गए। अवैध रूप से लूटे गए जेवर खरीदे और बेचे थे जेवर बरामदगी के बाद, उन ज्वेलर्स दुकान संचालकों को भी गिरफ्तार किया गया जिन्होंने अवैध रूप से लूटे गए जेवर खरीदे और बेचे थे। इस संबंध में गोड्डा नगर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। तथा गिरफ्तार अभियुक्तों के संबंध में आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है। गोड्डा पुलिस चोरी की घटना के खिलाफ Zero Tolerance policy पर कार्य कर रही है। पड़ोसी जिला एवं राज्यों से जेवर लूट संबंधित कांड की जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम चंद्रशेखर कुमार साह उर्फ पुरन साह ग्राम ककनी नावाडीह बाभन टोला, थाना-सरैयाहाट, जिला-दुमका, कारू साह ग्राम-भीखनपुर, थाना-बौंसी, जिला-बांका बिहार, शिवशंकर कुमार ग्राम- डलिया ,थाना बौंसी, जिला-बांका (बिहार),धननंजय गायकवाड़ उर्फ राजु ग्राम-हथिर, थाना-संघोला, जिला-शोलापुर (महाराष्ट्र) वर्तमान सिद्धी विनायक ज्वेलर्स गोड्डा , पवन कुमार, ग्राम-गुलजार बाग, थाना-नगर गोड्डा, उतम कुमार साह, थाना देवडाढ़, जिला गोड्डा,अमन कुमार सर्राफ, नगर थाना गोड्डा के निवासी है। 355 ग्राम चांदी बौंसी से चोरी का बरामद सामनों में बौंसी स्थित श्रवण ज्वेलर्स से 28 ग्राम गलाया सोना बंगाल ज्वेलर्स से लूटा हुआ, बौंसी स्थित श्रवण ज्वेलर्स से 3.05 किलोग्राम गलाया हुआ चांदी (नौनीहाट एवं बौंसी से लूटा एवं चोरी का, अमन सर्राफ के पास से 114 ग्राम चांदी गुलाया हुआ बौंसी से चोरी का, उतम कुमार के पास से 10 ग्राम सोना कटा-छटा जामताड़ा से लूट का ,धननंजय गायकवाड़ उर्फ राजु के पास से 1.5 किलोग्राम चांदी तालझारी से लूटा हुआ,पवन कुमार के पास 355 ग्राम चांदी बौंसी से चोरी का बरामद किया गया है।


