Aus vs Ban: बांग्‍लादेश ने दूसरे दिन तंजीद हसन के शतक के दम पर बनाए 351/6, ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मिली 153 रन की बढ़त

Aus vs Ban: बांग्‍लादेश ने दूसरे दिन तंजीद हसन के शतक के दम पर बनाए 351/6, ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मिली 153 रन की बढ़त

Australia vs Bangladesh 1st Test Day 2 Highlights: ऑस्‍ट्रेलिया और बांग्‍लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान टीम ने पहली पारी के आधार पर 153 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। इसके साथ ही उसने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। डार्विन में खेले जा रहे इस मैच में ऑस्‍ट्रेलिया ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए सिर्फ 198 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक बांग्‍लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर 351 रन बना लिए है। बांग्‍लादेश की ओर से जहां तंजीद हसन तमीम ने 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्‍टार्क और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट चटकाए।

काफी मजबूत स्थिति में पहुंची बांग्‍लादेश

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के दूसरे दिन बांग्लादेश की स्थिति काफी मजबूत हो गई है। उसने दूसरे दिन स्‍टंप तक 153 रन की बढ़त बना ली है। पहले दिन (गुरुवार) को हसन महमूद की शानदार गेंदबाजी 55 रन देकर 6 विकेट की बदौलत बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 198 रन पर समेट दिया था। इसके बाद पहले दिन स्‍टंप तक 1 विकेट पर 96 रन बना लिए थे।

तंजीद ने जड़ा शतक तो शांतो चूके

दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर भी बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर अपन दबदबा बनाए रखा। तंजीद के ऐतिहासिक शतक (101) के अलावा कप्तान नजमुल हसन शांतो ने भी 84 रन की पारी खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 93 रन की अहम साझेदारी हुई। शांतो शतक से जरूर चूके, लेकिन उनकी पारी टीम के लिए बेहद अहम है। दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक बांग्‍लादेश ने 110 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 351 रन बनाकर 153 रनों की बढ़त ले ली है। मेहदी हसन मिराज 32 रन और हसन महमूद 13 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं।

स्‍टार्क और हेजलवुड ने झटके दो-दो विकेट

वहीं, ऑस्‍ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्‍टार्क और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट चटकाए हैं, तो कप्‍तान पैट कमिंस और नाथन लियोन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया है। अगर ऑस्‍ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बांग्‍लादेश को 400 के स्‍कोर से पहले नहीं रोका तो उसके काफी मुश्किल हो सकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *