बाबा गरीबनाथ का आशीर्वाद लेकर पहलेजा निकला कांवरियों का जत्था:पैदल यात्रा तय कर तीसरी सोमवारी को करेंगे जलाभिषेक, इस बार 7 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

बाबा गरीबनाथ का आशीर्वाद लेकर पहलेजा निकला कांवरियों का जत्था:पैदल यात्रा तय कर तीसरी सोमवारी को करेंगे जलाभिषेक, इस बार 7 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

सावन की तीसरी सोमवारी पर 17 अगस्त को बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार से ही कांवरियों का जत्था पहलेजा घाट के लिए रवाना हो रहे हैं। सुबह करीब 6 बजे से ही बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। कांवरियों ने बाबा का दर्शन-पूजन किया और ‘बाबा गरीबनाथ की जय’ के जयघोष के साथ गंगाजल लेने पहलेजा घाट की ओर प्रस्थान किया। इस बार तीसरी सोमवारी पर सामान्य कांवरियों के साथ डाक कांवरियों की भी बड़ी संख्या रहने की उम्मीद है। मंदिर प्रशासन के अनुमान के मुताबिक करीब 7 लाख कांवरिये बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक कर सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय श्रद्धालु भी सोमवार को बाबा का जलाभिषेक करेंगे। बड़ी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। पहलेजा से जल लेकर 90 किमी पैदल आएंगे कांवरिये कांवरिये शुक्रवार शाम तक पहलेजा घाट पहुंचेंगे। वहां स्नान और पूजा-अर्चना के बाद गंगाजल लेकर मुजफ्फरपुर के लिए पैदल रवाना होंगे। रास्ते में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के बाद वैशाली के रास्ते मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। रविवार, 16 अगस्त की शाम तक कांवरियों के मुजफ्फरपुर पहुंचने की उम्मीद है। निर्धारित ठहराव स्थलों पर विश्राम के बाद रात 12 बजे से तीसरी सोमवारी का जलाभिषेक शुरू होगा। ‘दो दिन पैदल चलने में थकान नहीं, बाबा की कृपा’ मधुबन जगदीश गांव के कांवरिया विक्की कुमार ने बताया कि बाबा का आशीर्वाद लेकर अब पहलेजा घाट जा रहे हैं। वहां से गंगाजल लेकर पैदल बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यह उनका लगातार चौथा साल है। बाबा हर मनोकामना पूरी करते हैं और भक्तों के मन की बात जानते हैं। वहीं, कांवरिया गोलू कुमार ने बताया कि बाबा के प्रति उनकी गहरी आस्था है और यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। वह शुक्रवार शाम करीब 4 बजे तक पहलेजा घाट पहुंचेंगे और स्नान के बाद जल लेकर पैदल मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 90 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर रविवार शाम तक मुजफ्फरपुर पहुंचने की योजना है। यह उनका पांचवां साल है। दो दिन पैदल चलने के बावजूद थकान महसूस नहीं होती, यह बाबा की कृपा है। तीसरी सोमवारी पर भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि इस बार करीब 7 लाख सामान्य और डाक कांवरिये बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक कर सकते हैं। इनके अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या सोमवार को मंदिर पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए जिला और मंदिर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। सावन की तीसरी सोमवारी पर 17 अगस्त को बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करने के लिए शुक्रवार से ही कांवरियों का जत्था पहलेजा घाट के लिए रवाना हो रहे हैं। सुबह करीब 6 बजे से ही बाबा गरीबनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। कांवरियों ने बाबा का दर्शन-पूजन किया और ‘बाबा गरीबनाथ की जय’ के जयघोष के साथ गंगाजल लेने पहलेजा घाट की ओर प्रस्थान किया। इस बार तीसरी सोमवारी पर सामान्य कांवरियों के साथ डाक कांवरियों की भी बड़ी संख्या रहने की उम्मीद है। मंदिर प्रशासन के अनुमान के मुताबिक करीब 7 लाख कांवरिये बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक कर सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय श्रद्धालु भी सोमवार को बाबा का जलाभिषेक करेंगे। बड़ी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। पहलेजा से जल लेकर 90 किमी पैदल आएंगे कांवरिये कांवरिये शुक्रवार शाम तक पहलेजा घाट पहुंचेंगे। वहां स्नान और पूजा-अर्चना के बाद गंगाजल लेकर मुजफ्फरपुर के लिए पैदल रवाना होंगे। रास्ते में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के बाद वैशाली के रास्ते मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। रविवार, 16 अगस्त की शाम तक कांवरियों के मुजफ्फरपुर पहुंचने की उम्मीद है। निर्धारित ठहराव स्थलों पर विश्राम के बाद रात 12 बजे से तीसरी सोमवारी का जलाभिषेक शुरू होगा। ‘दो दिन पैदल चलने में थकान नहीं, बाबा की कृपा’ मधुबन जगदीश गांव के कांवरिया विक्की कुमार ने बताया कि बाबा का आशीर्वाद लेकर अब पहलेजा घाट जा रहे हैं। वहां से गंगाजल लेकर पैदल बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यह उनका लगातार चौथा साल है। बाबा हर मनोकामना पूरी करते हैं और भक्तों के मन की बात जानते हैं। वहीं, कांवरिया गोलू कुमार ने बताया कि बाबा के प्रति उनकी गहरी आस्था है और यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। वह शुक्रवार शाम करीब 4 बजे तक पहलेजा घाट पहुंचेंगे और स्नान के बाद जल लेकर पैदल मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 90 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर रविवार शाम तक मुजफ्फरपुर पहुंचने की योजना है। यह उनका पांचवां साल है। दो दिन पैदल चलने के बावजूद थकान महसूस नहीं होती, यह बाबा की कृपा है। तीसरी सोमवारी पर भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट मंदिर प्रशासन का अनुमान है कि इस बार करीब 7 लाख सामान्य और डाक कांवरिये बाबा गरीबनाथ का जलाभिषेक कर सकते हैं। इनके अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या सोमवार को मंदिर पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए जिला और मंदिर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक और दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *