बक्सर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात योजना जारी की है। इस योजना के तहत बक्सर शहर के कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध या आंशिक रोक रहेगी। 15 अगस्त की सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विशेष रूप से, थाना चौक से नाथ बाबा पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऑटो रिक्शा-बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें गोलंबर से बाइपास होते हुए ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ और दानी कुटिया तक का मार्ग शामिल है। इसी तरह, गोलंबर-बाइपास-ज्योति चौक-अंबेडकर चौक होते हुए स्टेशन जाने के लिए भी मार्ग तय किया गया है। अन्य निर्धारित मार्गों में गोलंबर से बाइपास, ज्योति चौक और पुलिस चौकी (थाना चौक) तक का रास्ता शामिल है। इसके अतिरिक्त, गोलंबर से बाइपास, ज्योति चौक, अंबेडकर चौक, पांडेय पट्टी गुमटी, स्कामिनी माता मंदिर, डीएवी मोड़ होते हुए इटाढ़ी रोड तक जाने के लिए भी वैकल्पिक मार्ग सुझाया गया है। किला मैदान में सरकारी वाहनों की होगी पार्किंग स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। चारपहिया, तीनपहिया वाहनों और मोटरसाइकिल के लिए किला मैदान के उत्तरी तरफ पार्किंग स्थल बनाया गया है। किला मैदान के पश्चिमी हिस्से में केवल सरकारी वाहनों की पार्किंग होगी। बाजार समिति और सिंडिकेट के पास भी वाहन पार्क किए जा सकेंगे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस के दौरान अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल न करें और निर्धारित यातायात मार्गों का ही उपयोग करें। रोगी, एंबुलेंस तथा अतिआवश्यक सेवा वाले वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट रहेगी। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से अपने साथ रेलवे टिकट लेकर घर से निकलने की अपील की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर यात्रा का प्रमाण दिखाया जा सके। बक्सर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात योजना जारी की है। इस योजना के तहत बक्सर शहर के कई मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध या आंशिक रोक रहेगी। 15 अगस्त की सुबह चार बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, बड़े वाहनों के शहर में प्रवेश पर सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विशेष रूप से, थाना चौक से नाथ बाबा पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऑटो रिक्शा-बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित चारपहिया वाहनों, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें गोलंबर से बाइपास होते हुए ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ और दानी कुटिया तक का मार्ग शामिल है। इसी तरह, गोलंबर-बाइपास-ज्योति चौक-अंबेडकर चौक होते हुए स्टेशन जाने के लिए भी मार्ग तय किया गया है। अन्य निर्धारित मार्गों में गोलंबर से बाइपास, ज्योति चौक और पुलिस चौकी (थाना चौक) तक का रास्ता शामिल है। इसके अतिरिक्त, गोलंबर से बाइपास, ज्योति चौक, अंबेडकर चौक, पांडेय पट्टी गुमटी, स्कामिनी माता मंदिर, डीएवी मोड़ होते हुए इटाढ़ी रोड तक जाने के लिए भी वैकल्पिक मार्ग सुझाया गया है। किला मैदान में सरकारी वाहनों की होगी पार्किंग स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। चारपहिया, तीनपहिया वाहनों और मोटरसाइकिल के लिए किला मैदान के उत्तरी तरफ पार्किंग स्थल बनाया गया है। किला मैदान के पश्चिमी हिस्से में केवल सरकारी वाहनों की पार्किंग होगी। बाजार समिति और सिंडिकेट के पास भी वाहन पार्क किए जा सकेंगे। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वतंत्रता दिवस के दौरान अनावश्यक रूप से चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल न करें और निर्धारित यातायात मार्गों का ही उपयोग करें। रोगी, एंबुलेंस तथा अतिआवश्यक सेवा वाले वाहनों को इन प्रतिबंधों से छूट रहेगी। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों से अपने साथ रेलवे टिकट लेकर घर से निकलने की अपील की गई है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर यात्रा का प्रमाण दिखाया जा सके।


