पूर्णिया- नदी किनारे मिला महिला का शव:मायके से पति के साथ निकली थी, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

पूर्णिया- नदी किनारे मिला महिला का शव:मायके से पति के साथ निकली थी, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

पूर्णिया में एक महिला का शव नदी किनारे मिला है। मृतका की पहचान मो. मोसिम की पत्नी नसरीन(20) के रूप में हुई है। लालगंज पंचायत के वार्ड संख्या-10 पीरगंज की रहने वाली थी। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के पीरगंज गांव के दियारा इलाके की है। जानकारी के मुताबिक नसरीन कुछ दिनों से मायके में थी। गुरुवार देर शाम पति मो. मोसिम ससुराल पहुंचा। अपनी पत्नी को साथ लेकर गया। सुबह नदी किनारे उसकी लाश मिली। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम मृतिका का ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उचितपुर गांव में है। शादी 2 साल पहले हुई थी। एक बच्चे की मां है। ग्रामीणों के मुताबिक पति मो. मोसिम पहले से शादीशुदा है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार यादव ने बताया कि जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। साक्ष्य संकलन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पूर्णिया में एक महिला का शव नदी किनारे मिला है। मृतका की पहचान मो. मोसिम की पत्नी नसरीन(20) के रूप में हुई है। लालगंज पंचायत के वार्ड संख्या-10 पीरगंज की रहने वाली थी। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के पीरगंज गांव के दियारा इलाके की है। जानकारी के मुताबिक नसरीन कुछ दिनों से मायके में थी। गुरुवार देर शाम पति मो. मोसिम ससुराल पहुंचा। अपनी पत्नी को साथ लेकर गया। सुबह नदी किनारे उसकी लाश मिली। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम मृतिका का ससुराल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उचितपुर गांव में है। शादी 2 साल पहले हुई थी। एक बच्चे की मां है। ग्रामीणों के मुताबिक पति मो. मोसिम पहले से शादीशुदा है। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार यादव ने बताया कि जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। साक्ष्य संकलन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *